{"_id":"6310e258a9142402f559743b","slug":"12th-class-girl-raped-eight-months-pregnant-barmer-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी के डर से परिजनों को नहीं बताया, अब आठ महीने की गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, धमकी के डर से परिजनों को नहीं बताया, अब आठ महीने की गर्भवती
Fri, 02 Sep 2022 01:01 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस का कहना है आरोपी तलाश की जा रही है, उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बाड़मेर में बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 12 कक्षा में पढ़ती है। दुष्कर्म के बाद वह सात-आठ महीने की गर्भवती भी हो गई है। बेटी के बढ़ते पेट को देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ और जांच कराई तो वह गर्भवती निकली। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने माले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मामला जिले सिणधरी इलाके का है। यहां रहने नाबालिग के भाई ने सिणधरी थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया कि 7-8 महीने पहले उसकी नाबालिग बहन स्कूल से घर जा रही थी। इस दौरान सड़ा सफेद के रहने वाले घमंडाराम (42) पुत्र खेताराम ने उसकी बहन को घर छोड़ने की बात कहकर अपनी स्कार्पियो में बैठा लिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को इस बारे में बातने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और फिर घर से कुछ दूर छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की धमकी से डरकर बच्ची ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। बच्ची के शरीर को देखकर परिजनों को उसके गर्भवती होने का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने उससे पूछताछ और उसकी जांच कराई। इस दौरान उसके 7-8 महीने की गर्भवती होने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों की पूछताछ में बच्ची ने उन्हें पूरी घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस का कहना है आरोपी तलाश की जा रही है। अब नाबालिग बच्ची को सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) के समक्ष पेश किया जाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।