{"_id":"62f3820c9ce2ef6c7842c0ef","slug":"11-passengers-injured-after-bus-overturned-flames-kept-rising-in-the-sky-due-to-fire-in-truck","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan : तेज रफ्तार में बस पलटने से 11 यात्री घायल, ट्रक में आग लगने से आसमान में उठती रहीं लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan : तेज रफ्तार में बस पलटने से 11 यात्री घायल, ट्रक में आग लगने से आसमान में उठती रहीं लपटें
Wed, 10 Aug 2022 10:03 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 10 Aug 2022 10:03 PM IST
सार
जयपुर से सुरत जा रही बस अनियत्रिंत होकर पलट गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सादुलपुर हिसार जाने वाले राजमार्ग पर श्योपुरा गांव के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराकर पलटी बस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजसमंद जिले के गौमती चौराहे के एनएच-8 पर मानसिंह जी का गुडा व मांडावाडा के पास देर रात एक यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में तीन महिला और 3 बच्चे समेत 11 यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बस जयपुर से सुरत जा रही थी। उसी दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारभुजा पुलिस थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि पहले बस डिवाइडर से जा टकराई। उसके बाद सड़क पर पलट गई।

Trending Videos
केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई।
- फोटो : amar ujala
उधर, चुरू जिले के सादुलपुर हिसार जाने वाले राजमार्ग पर श्योपुरा गांव के पास केमिकल से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। जिसके बाद 100 मीटर के दायरे में आग का गुब्बार फैल गया। कंडक्टर और ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई है। आग इतनी भयकर थी कि उसकी लपटों को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
थाना अधिकारी कृष्ण कुमार बलोदा ने बताया कि केमिकल से भरे ट्रक में लगी आग के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों को रोकना पड़ा था। दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। आग पर काबू पाने से पहले ही ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।