फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   11 accused arrested so far in Bhilwara Bhatti incident administration fired bulldozers on illegal coal furnace

Rajasthan: भीलवाड़ा भट्टीकांड में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, अवैध कोयला भट्टियों पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

Fri, 11 Aug 2023 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Aug 2023 10:11 PM IST
सार

पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि मामले में शामिल एक आरोपी महिला फरार चल रही थी। गिरफ्तारी के लिए उस पर 20000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देखकर आरोपी गीता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
11 accused arrested so far in Bhilwara Bhatti incident administration fired bulldozers on illegal coal furnace
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भीलवाड़ा से अलग कर बनाए गए नवगठित जिले शाहपुरा के कोटडी थाना क्षेत्र के भट्टीकांड में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें शाहपुरा पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव द्वारा घोषित 20 हजार की इनामी महिला भी शमिल है। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों शाहपुरा में एक नाबालिग को गैंगरेप कर कोयले भट्टी में जला दिया गया था। पुलिस उप अधीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि इस मामले में सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार और निरुध कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में 6 पुरुष, दो महिलाएं, एक नाबालिग किशोर और दो नाबालिग किशोरियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच कर जल्द से जल्द चार्जशीट कोर्ट में पेश की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक आरोपी महिला मामले में फरार चल रही थी। गिरफ्तारी के लिए उस पर शाहपुरा जिला पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव ने 20000 रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देखकर आरोपी गीता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने कोयले की 82 अवैध भट्टियां तोड़ीं  
इधर, शाहपुरा जिला प्रशासन ने शाहपुरा उपखंड क्षेत्र में अवैध कोयला भट्टियों को जेसीबी से तुड़वा दिया। जिला कलेक्टर डॉ मंजू के निर्देश पर तहसीलदार रामकिशोर जांगिड़ ने ये कार्रवाई की। तहसीलदार ने बताया कि मिंडोलिया, रघुनाथपुरा, निम्बाहेड़ा, बिलिया, समेलिया, रूपपुरा, शिवपुरी समेत अन्य उपखंड क्षेत्र में 82 अवैध भट्टियां तोड़ी गईं हैं। अन्य अवैध भट्टियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है, जांच कर उन्हें भी तोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed