{"_id":"5effb5652ed3a2591e722261","slug":"103-ias-officers-transferred-in-rajasthan-rajiv-swarup-to-be-new-chief-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 103 आईएएस अफसरों का तबादला, मुख्य सचिव से लेकर गृह सचिव तक बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 103 आईएएस अफसरों का तबादला, मुख्य सचिव से लेकर गृह सचिव तक बदले गए
Sat, 04 Jul 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:17 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की गहलोत सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 103 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इसमें राज्य के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता भी शामिल हैं। राजीव स्वरूप को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात सौ से ज्यादा आईएएस अफसरों के तबादले का आदेश जारी किया। स्वास्थ्य सचिव रोहित कुमार सिंह को गृह सचिव नियुक्त किया गया है। राजीव स्वरूप अब तक गृह सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कोरोना महामारी को देखते हुए प्रधान सचिव अखिल अरोड़ा को मेडिकल और हेल्थ विभाग को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ट्रांसफर किए अफसरों में तीन अतिरिक्त मुख्य सचिव, पांच संभागीय आयुक्त और 15 जिलाधिकारी शामिल हैं। हालांकि, तबादला सूची में डीबी गुप्ता की नई जिम्मेदारी को लेकर कोई उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन