फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10000 reward Sujan arrested in Karauli infamous dacoit Lara brother also caught

Rajasthan: डकैत लारा का भाई और उसका साथी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी लल्लू भी पकड़ा गया

Sat, 15 Apr 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

करौली जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के अंतर्गत मासलपुर थाना पुलिस की टीम द्वारा 10 हजार रुपये के एक इनामी समेत कुख्यात डकैत लारा के भाई और उसके एक साथी को अवैध हथियारों समेत गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
10000 reward Sujan arrested in Karauli infamous dacoit Lara brother also caught
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करौली एसपी नारायण टोगस ने बताया कि शुक्रवार को हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह की सूचना पर मासलपुर थाना पुलिस टीम द्वारा थाने में दर्ज चोरी की दो घटनाओं में फरार 10000 रुपये के इनामी बदमाश सुजान उर्फ लल्लू गुर्जर पुत्र बटोई (35) निवासी नगर चिलीपुरा थाना बसई डांग जिला धौलपुर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

        
करौली, धौलपुर, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश के कई प्रकरणों में वांछित
सुजान गुर्जर थाना मासलपुर करौली, धौलपुर, उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश के कई प्रकरणों में वांछित चल रहा है। इस पर करौली एसपी और आगरा एसपी से इनाम घोषित है। इसके गिरोह के लोग रेकी के बाद एकांत में बने मकान को टारगेट कर फोर व्हीलर गाड़ी से आते। गाड़ी को चार-पांच किलोमीटर दूरी पर खड़ा कर पैदल मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देकर जंगल में कच्चे रास्ते से दूर जाकर गाड़ी बुला फरार हो जाते।
विज्ञापन


डकैत लारा का भाई और साथी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार
मासलपुर थाने के एएसआई प्रेम सिंह मय जाब्ता द्वारा चुंगी नाका पर नाकाबंदी के दौरान धौलपुर की तरफ से आ रही एक फोर व्हीलर गाड़ी को रोक कर चेक किया। गाड़ी में बैठे दो व्यक्तियों को संदिग्ध लगने पर चेक किया तो उनके पास दो देसी कट्टे और 8 कारतूस मिले। श्रीकेश मीणा पुत्र बाबूलाल (28) निवासी सुनीपुर थाना बाड़ी जिला धौलपुर की तलाशी में एक देशी कट्टा 315 बोर लोडेड मिला। अनलोड करने पर एक कारतूस और जेब से चार कारतूस मिले। बबलू सिंह उर्फ अतरा पुत्र बालू सिंह गुर्जर (24) निवासी दौलतिया का अड्डा थाना कंचनपुर जिला धौलपुर की तलाशी में एक कारतूस लोडेड देशी कट्टा मिला, जेब से दो कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार तस्करी के संबंध में गहनता से पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी श्रीकेश मीणा कुख्यात तस्कर लारा और भगवानदास मीणा का सगा भाई है। इसके विरुद्ध धौलपुर और करौली के विभिन्न थानों में कई प्रकरण दर्ज है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पुलिस की टीम हथियार तस्करी के संबंध में गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed