फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   100 Days of Bharat Jodo Yatra Rajasthan Rahul Gandhi Sachin Pilot

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने BJP कार्यालय के बाहर लगाया जय सियाराम का नारा, फिर कही ये बात, देखें वीडियो

Fri, 16 Dec 2022 09:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Dec 2022 09:43 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे दोपहर करीब 1.30 बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
100 Days of Bharat Jodo Yatra Rajasthan Rahul Gandhi Sachin Pilot
भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। शुक्रवार को राहुल गांधी की यात्रा दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू हुई। यात्रा के सफर में भाजपा कार्यालय भी पड़ा, जिसकी छत पर खड़े होकर भाजपा कार्यकर्ता राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए इंतजार कर रहे थे। 

विज्ञापन


यात्रा जैसे ही भाजपा कार्यालय के सामने पहुंची राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। साथ ही उन्हें इशारा कर आने के लिए कहा, राहुल गांधी बोले- नमस्ते करने आ जाओ। इसके बाद राहुल गांधी ने जय सियाराम का नारा लगाया, इस दौरान छत पर खड़े भाजपा कार्यकताओं ने नारा लगाया। राहुल बोले जय सियाराम न कि जय श्रीराम। करीब 25 सेकेंड का ये वीडिया कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। देखें भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो...।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बतादें कि भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार सुबह छह बजे दौसा के नांगल राजावतान में मीणा हाईकोर्ट से शुरू होकर गिरिराज धरण मंदिर पहुंची। जहां यात्रा को विश्राम दिया गया। दौसा में भांडारेज के पास यात्रा का शुक्रवार और शनिवार को रात्रि विश्राम रहेगा। आज यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। राहुल गांधी दोपहर करीब 1.30 बजे हेलिकॉप्टर से जयपुर पहुंच गए थे। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और सचिन पायलट भी जयपुर आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed