फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   10 year old innocent died in road accident in Dholpur

Dholpur News: बाइक सवार दंपती व बच्चे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 10 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Thu, 30 Nov 2023 12:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

Dholpur: एनएच 11 बी पर सरमथुरा रोड़ स्थिति बामनी नदी आश्रम के पास एक अनियंत्रित क्रेटा गाड़ी ने बुधवार की रात बाइक सवार दंपती को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर पति-पत्नी के साथ बैठे दस वर्षीय मासूम बालक की उछलकर गिरने से मौत हो गई, वहीं पति-पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। घटना से परिजनों में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
10 year old innocent died in road accident in Dholpur
बाइक सवार दंपती व बच्चे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में एक सड़क दुर्घटना का मामाला सामने आया है। इस दुर्घटना में 10 साल के मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आगई थाना क्षेत्र के मूंडपुरा निवासी 40 वर्षीय बच्चन सिंह अपनी 38 वर्षीय पत्नी सुनीता व 10 वर्षीय पुत्र विकेश के साथ बाड़ी के हांसई गांव स्थित अपनी बहन की शादी समारोह में शामिल होने बुधवार को दिन में आया था। जहां से रात को वापस गांव मुंडपुरा लौट रहा था। बाइक सवार जैसे ही हाइवे ग्यारह बी पर सरमथुरा रोड पर बामनी नदी के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार में आ रही क्रेटा गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पुलिस ने जांच की शुरू
उक्त दुर्घटना में 10 वर्षीय मासूम बीकेश पुत्र बच्चन सिंह मीणा सड़क पर सिर के बल जा गिरा, जिससे उसकी मौत हुई है। वहीं घायल बच्चन सिंह और सुनीता को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया है। इधर, सदर थाना प्रभारी लक्ष्मण चौधरी ने बताया कि बालक का शव कब्जे में लेकर बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। क्रेटा चालक दुर्घटना को अंजाम देकर फरार हो चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed