{"_id":"66f5687524120c6475056a1c","slug":"youth-murdered-his-friend-father-for-mobile-phone-in-nawanshahr-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल के लिए मर्डर: युवक ने दोस्त के पिता को तलवार से काटा, मां पर भी किया हमला, महिला घायल, नवांशहर की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल के लिए मर्डर: युवक ने दोस्त के पिता को तलवार से काटा, मां पर भी किया हमला, महिला घायल, नवांशहर की घटना
Thu, 26 Sep 2024 07:28 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवांशहर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:28 PM IST
सार
पंजाब के नवांशहर में एक युवक ने मोबाइल फोन के लिए दोस्त के माता और पिता पर तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में पिता की मौत हो गई, जबकि महिला घायल हुई है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवांशहर में मोबाइल फोन को लेकर युवक ने दोस्त के पिता की हत्या कर दी। नवांशहर के गांव अमरगढ़ में यह घटना हुई है। यहां मोबाइल फोन को लेकर हुए मामूली झगड़े में युवक ने तलवार से वार कर दोस्त के पिता का कत्ल कर दिया। वहीं बीच बचाव कर रही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक के पत्नी के बयानों पर पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक परमजीत सिंह के बेटे ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर परमजीत सिंह का मोबाइल फोन कहीं बेच दिया। इस बात को लेकर परमजीत सिंह ने अपने बेटे को लताड़ा और बाद में वह इसकी शिकायत लेकर आरोपी मनजीत सिंह के घर पहुंच गए। मनजीत सिंह के घर पर परमजीत सिंह और उसकी पत्नी परमजीत कौर दोनों गए थे। वहां पर उन्होंने मनजीत सिंह से बेचे गए मोबाइल फोन को लेकर बात करने लगे।
विज्ञापन
परमजीत ने मनजीत सिंह से अपने मोबाइल के बारे में पूछा, तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद परमजीत ने मनजीत का मोबाइल ले लिया और कहा कि जब वह उसका फोन लाकर उसे देंगे तभी वह उसका (मनजीत) का मोबाइल वापस करेगा। इस बात लेकर मनजीत सिंह गुस्से में आ गया और उसने घर पर रखी तलवार उठाकर परमजीत और उसकी पत्नी परमजीत कौर पर हमला कर दिया। आरोपी ने परमजीत पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी परमजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन