फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth murder in pathankot victim family protest on road

पठानकोट में युवक की हत्या: रंजिश में तेजधार हथियारों से किया हमला; परिवार ने इंसाफ की मांग के लिए सड़क की जाम

Sun, 18 Aug 2024 05:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 05:50 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई। परिवार का आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसके विरोध में परिवार के लोग सड़क पर उतर कर विरोध जता रहे हैं। 

विज्ञापन
Youth murder in pathankot victim family protest on road
रंजिश में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पठानकोट के सुजानपुर में एक युवक की बेरहमी से हत्या की गई है। युवक पर पांच हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसे मार दिया। युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुजानपुर के प्रेम नगर निवासी मृतक मोंटी (24) के तौर पर हुई है। मोंटी पर शनिवार को हमला हुआ था। हमले में घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ, सड़क जाम करने की सूचना मिलते ही थाना सुजानपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोंटी के परिवार सदस्यों ने रोष जताते हुए कहा कि उनके लड़के की पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय पांच के करीब युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की तरफ से इंसाफ न मिलने पर मजबूरन उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है। अब वे पुलिस के उच्च अधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक युवक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मोंटी की हत्या किससे की गई है। फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस को हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताया है। परिवार के बयानों पर आगे की पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसका पुलिस नाम गुप्त रख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed