फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth dies of bullet injury in Rajpura

राजपुरा में दुखद घटना: पशु मंडी में कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

Sat, 04 Oct 2025 11:03 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:03 PM IST
सार

थाना सिटी राजपुरा के अंतर्गत आने वाली पशु मंडी में एक कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या थी या आत्महत्या। 

विज्ञापन
Youth dies of bullet injury in Rajpura
गोली लगने से युवक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना सिटी राजपुरा के अंतर्गत आने वाली पशु मंडी में एक कॉलेज छात्र की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान यशप्रीत सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी गांव चंगेड़ा, के रूप में हुई है। यशप्रीत चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यशप्रीत सिंह घर से निकला था और उसका शव पशु मंडी में उसकी गाड़ी के अंदर मिला, जिसमें उसके सिर में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी राजपुरा के जांच अधिकारी जगदीश सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजपुरा के सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


 फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए, जिसमें फिंगरप्रिंट सैंपल भी शामिल हैं। मृतक के परिजन सिविल अस्पताल पहुंचे, लेकिन गोली लगने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सिविल अस्पताल, राजपुरा में तैनात डॉ. परम प्रताप सिंह ने बताया जब यशप्रीत सिंह को अस्पताल लाया गया, तब वह पहले ही मृत अवस्था में था। प्रारंभिक जांच के आधार पर यह संदिग्ध गोलीबारी का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हत्या, आत्महत्या या कोई अन्य घटना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed