फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth dies due to drug overdose in Gurdaspur

Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, श्मशामघाट में मिला शव, हाथ में लगा था इंजेक्शन और बह रहा था खून

Thu, 01 Aug 2024 09:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 01 Aug 2024 09:57 PM IST
सार

पंजाब के गुरदासपुर में नशे की ओवरडोज से 24 साल के युवक की मौत हो गई। युवक का शव श्मशानघाट में मिला है। उसके हाथ में नशे का टीका लगा था और हाथ से खून भी बह रहा था। 

विज्ञापन
Youth dies due to drug overdose in Gurdaspur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

पंजाब में नशे की ओवरडोज से एक और मौत हुई है। पंजाब के गुरदासपुर में 24 वर्षीय युवा ने नशे की ओवरडोज से दम तोड़ दिया। गुरदासपुर के शहजादा नंगल के पास श्मशामघाट से एक युवक का शव मिला है। युवक की बाजू में नशे का इंजेक्शन लगा था और खून बह रहा था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गुरदासपुर शहर के मोहल्ला शहजादा नंगल में 24 वर्षीय युवक की नशे का इंजेक्शन लगाने के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटी निवासी मोहल्ला शहजादा नंगल के रूप में हुई है। परिवारवालों ने बताया कि किसी ने सूचित किया कि श्मशानघाट में बंटी पड़ा है। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिवार वाले तुरंत श्मशानघाट में पहुंचे तो देखा कि बंटी के हाथ पर नशे का इंजेक्शन लगा था और खून बह रहा था, उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बंटी अपने तीन से चार साथियों के साथ श्मशानघाट गया था, जहां पर नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी उसे वहां पर छोड़कर फरार हो गए। परिवार ने पंजाब सरकार व पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed