पंजाब: यूक्रेन में फंसा राजपुरा का त्रिलोक, परिजनों की सरकार से अपील- पैसा नहीं चाहिए, बेटा ला दीजिए
त्रिलोक राज 3 वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए कांट्रैक्ट बेस पर यूक्रेन गया था। सुंदर नगर कालोनी निवासी 28 वर्षीय त्रिलोक के पिता तिलक राज ने केंद्र सरकार से अपील की कि उनके बेटे को सकुशल भारत वापस लाया जाए क्योंकि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन वर्ष पहले यूक्रेन गया राजपुरा के सुंदर नगर का युवक भी वहां फंस गया है। यूक्रेन में राजपुरा का त्रिलोक राज बुरी हालत में है, उसके अभिभावकों ने भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें पैसों की जरूरत नहीं उन्हें तो अपना बच्चा सही सलामत अपनी आंखों के सामने चाहिए।
त्रिलोक राज 3 वर्ष पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए कांट्रैक्ट बेस पर यूक्रेन गया था। सुंदर नगर कालोनी निवासी 28 वर्षीय त्रिलोक के पिता तिलक राज ने केंद्र सरकार से अपील की कि उनके बेटे को सकुशल भारत वापस लाया जाए क्योंकि उनकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। यहां कोई रोजगार न होने से बेटा यूक्रेन चला गया था, पिता का कहना है कि वह पूरी तरह चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बेटा अपने वतन लौटना चाहता है लेकिन बिना पैसे यह संभव नहीं है क्योंकि यूक्रेन के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं बेटे के साथ उनका संपर्क नहीं हो पा रहा। गुरुवार को उन्हें बस इतना पता चला था कि उनका बेटा त्रिलोक यूक्रेन से निकलकर बॉर्डर पर बैठा है और कई दिनों से भूखा है। पिता को यह तक पता नहीं चल पा रहा कि वह कौन सी जगह पर है उनका संपर्क भी उससे नहीं हो पा रहा।
पैसों की नहीं जरूरत... बस बेटा वापस आए
त्रिलोक की माता राधा रानी ने बताया कि रूस-यूक्रेन की जंग में फंसे उसके बेटे के साथ सही ढंग से बात भी नहीं हो पा रही उन्हें अब काफी डर लग रहा है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है उसकी खबर आने के बाद सुबह से किसी ने पानी तक नहीं पिया। बिना पैसों के उनका बेटा न तो यूक्रेन में रह सकता है और न ही वतन वापस लौट सकता है। वे केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें पैसा नहीं चाहिए, बस बेटा वापस आ जाए।