{"_id":"66b37465fc45ff919202f3f2","slug":"young-man-murdered-his-girlfriend-in-faridkot-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: किरच से कई वार कर प्रेमिका की हत्या, बच्चों की मां थी सुखप्रीत, आरोपी से बात नहीं की तो मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: किरच से कई वार कर प्रेमिका की हत्या, बच्चों की मां थी सुखप्रीत, आरोपी से बात नहीं की तो मार डाला
Wed, 07 Aug 2024 06:50 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:50 PM IST
सार
फरीदकोट में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी ने किरच से कई वार किए, जिससे महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। फरीदकोट के थाना सदर कोटकपूरा के गांव औलख में बुधवार सुबह आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। युवक ने किरच से कई वार करके अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। मृतका की पहचान सुखप्रीत कौर (45) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी कोटकपूरा निवासी गुरमीत सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मृतका के बच्चों ने बताया कि उनकी माता की कोटकपूरा निवासी गुरमीत सिंह गोरा के साथ बातचीत थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी मां ने युवक से रिश्ता तोड़ दिया था। बात न करने पर आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब उनकी मां दूध लेने के लिए जा रही थी तो पहले से घात लगाकर बैठे गुरमीत ने उसपर किरच से हमला कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।