{"_id":"62233900ec970229f6135f7e","slug":"young-farmer-troubled-by-debt-of-five-lakhs-commit-suicide-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, डेढ़ साल पहले पिता ने की थी खुदकुशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा: पांच लाख के कर्ज से परेशान किसान ने दी जान, डेढ़ साल पहले पिता ने की थी खुदकुशी
Sat, 05 Mar 2022 03:48 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 05 Mar 2022 03:48 PM IST
सार
गुरवतार सिंह के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ने तीन माह पहले अपनी बहन की शादी की थी। जिसके बाद उसके ऊपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था।
विज्ञापन
suicide
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव संगत कलां में एक युवा किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल खुदकुशी कर ली। मृतक गुरवतार सिंह (24) के पिता मक्खन सिंह ने भी डेढ़ वर्ष पहले कर्ज से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी। सिविल अस्पताल में गुरवतार सिंह के चाचा अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे ने तीन माह पहले अपनी बहन की शादी की थी। जिसके बाद उसके ऊपर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कर्ज को लेकर उसका भतीजा पिछले तीन माह से परेशान चला आ रहा था। शनिवार को सुबह उसका भतीजा घर पर अकेला था। जब उसकी माता घर पहुंची तो देखा गुरवतार सिंह तड़प रहा था। उन्होंने अपने भतीजे को बठिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अमरजीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे पर पांच लाख का कर्ज था और वह अपनी मां का इकलौता सहारा था। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार का कर्ज माफ किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की कि गांव में बढ़ रहे नशे को रोका जाए। थाना संगत के एएसआई ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के असल कारण पता चलेंगे।
विज्ञापन