{"_id":"66b103d57dda9d7c9704ffdd","slug":"women-murder-in-ludhiana-she-had-gone-to-gurudwara-stranger-kill-her-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में महिला की गला रेत कर हत्या: घर से गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी महिला, रेलवे लाइनों के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में महिला की गला रेत कर हत्या: घर से गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी महिला, रेलवे लाइनों के पास मिला शव
Mon, 05 Aug 2024 10:25 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2024 10:25 PM IST
सार
लुधियाना में एक महिला की गल रेत कर हत्या कर दी गई। महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला है। हालांकि कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
लुधियाना में महिला की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना में चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडियां कलां इलाके से एक्टिवा पर सवार होकर मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने गई संदीप कौर (33) की अज्ञात हमलावरों ने गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपियों ने संदीप कौर का शव खुर्द बुर्द करने के लिए गिल रोड रेलवे लाइनों के पास फेंक दिया। दोपहर तक परिवार वाले संदीप कौर का पता लगाने में जुटे रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। देर शाम को किसी ने रेलवे लाइनों के पास शव देख इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की पहचान की और देर रात उसके परिवार से संपर्क किया। इसके बाद संदीप कौर के पिता शमशेर सिंह की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह ने बताया कि संदीप कौर तलाकशुदा थी। महिला का 12 साल का एक बेटा भी है। वह हर रविवार को घर से मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए जाती थी। रुटीन की तरह रविवार की सुबह वह एक्टिवा पर सवार होकर गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने के लिए निकली थी। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसके फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद था तो संपर्क नहीं हो सका। देर शाम को संदीप कौर का शव राहगीरों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर हर्षवीर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि गले पर तेजधार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है। हत्या करने वालों ने शव खुर्द बुर्द करने के लिए शव रेलवे लाइनों के पास फेंका है। उन्होंने कहा कि कई थ्योरियों पर काम किया जा रहा है। इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है कि आखिरकार संदीप कौर मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब से निकल कर किस तरफ गई और रेलवे लाइनों के पास कैसे पहुंची। उसकी हत्या कहीं ओर कर शव वहां फेंका गया है या फिर हत्या ही रेलवे लाइनों के पास की गई है इस बारे में भी जांच की जा रही है।