फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   women dies in road accident in kapurthala son and mother injured

कपूरथला में कार पलटने से महिला की मौत: बीच सड़क पर घूम रहे मवेशी को बचाते हुआ हादसा, मां-बेटा जख्मी

Mon, 05 Aug 2024 10:38 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 10:38 PM IST
सार

कपूरथला में सोमवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। हादसा बीच सड़क में मवेशी के आ जाने से हुआ। 

विज्ञापन
women dies in road accident in kapurthala son and mother injured
मृतक महिला की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक कार के सामने लावारिश पशु के आ जाने से हादसा हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हुई है। बीच सड़क पर मवेशी आने से कार पलट गई। कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर जख्मी हैं। एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि जगतार सिंह पुत्र प्रीतम सिंह अपनी पत्नी संदीप कौर और मां परमजीत कौर वासी सैदोवाल के साथ अपने रिश्तेदारों से मिलकर लोहियां से लौट रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने एक पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार पलट गई। 
विज्ञापन


इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल अस्पताल कपूरथला में ड्यूटी डॉक्टर ने महिला संदीप कौर को मृत घोषित कर दिया और जगतार सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन जगतार सिंह को जालंधर के एक निजी अस्पताल में ले गए है। वहीं जगतार सिंह की मां परमजीत कौर का इलाज सिविल अस्पताल कपूरथला में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed