{"_id":"66c45fa9afeea91d0308350b","slug":"woman-commit-suicide-in-kapurthala-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapurthala: बेटे-बहू के तानों से परेशान महिला ने लगाया फंदा, दस दिन बाद अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapurthala: बेटे-बहू के तानों से परेशान महिला ने लगाया फंदा, दस दिन बाद अस्पताल में मौत
Tue, 20 Aug 2024 02:52 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:52 PM IST
सार
जसवीर कौर के पति ने जमीन बेचकर मिले पैसे उसके नाम करवाए थे। इन्हीं पैसों के लिए बेटा बहू उन्हें तंग करते थे। इसी पर परिवार इकट्ठा हुआ था। बातचीत के दौरान ही जसवीर कौर ने कमरे में जाकर फंदा लगा दिया।
विज्ञापन
मृतका जसवीर कौर
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के गांव नूरपुर जनुहा में एक महिला ने अपने बहू-बेटे से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक महिला की बेटी की शिकायत पर थाना ढिलवां में बहू-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह वासी गांव मल्लियां ने बताया कि छह अगस्त को उसकी माता जसवीर कौर ने फोन पर बताया कि उसका बेटा रवि तथा उसकी पत्नी काजल उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करते हैं। सात अगस्त को गुरप्रीत कौर अपने भाई भाभी को समझाने के लिए अपनी मामी सुनीता रानी वासी रामगढ़ तथा बुआ किंदर वासी रामगढ़ को साथ लेकर अपनी माता के घर गांव नूरपुर जनुहा गई थी।
घर में मौजूद सभी परिजनों के साथ बैठकर बात कर रहे थे तो उसकी माता ने बताया कि उसके पिता ने जो जमीन बेचकर पैसे मां के नाम पर जमा करवाए थे। रवि और काजल उन्हीं पैसे की मांग करते हुए मां के साथ मारपीट कर लड़ाई झगड़ा करते थे। बातचीत के दौरान उसकी भाभी काजल और भाई मां को अपशब्द बोलने लगे। परेशान होकर उसकी मां उठकर अंदर चली गई। जब कुछ देर तक नहीं आई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां जसवीर कौर ने पंखे के साथ चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
18 अगस्त को जसवीर कौर की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना ढिलवां के एसएचओ रमनदीप कुमार ने बताया कि मृतका की बेटी गुरप्रीत कौर की शिकायत पर आरोपी रवि पुत्र चरणजीत तथा काजल पत्नी रवि वासी नूरपुर जनुहा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 3, 5 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला में शवगृह में रखवा दिया है।