फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Wife who went to Australia from Patiala got married for second time without divorce

बेवफा निकली पत्नी: पति ने लाखों रुपये खर्च कर भेजा ऑस्ट्रेलिया, बिना तलाक दिए रचाई दूसरी शादी, पटियाला में केस

Fri, 30 Aug 2024 07:04 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 30 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

पंजाब के पटियाला से ऑस्ट्रेलिया गई पत्नी ने पति से सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए। पत्नी ने विदेश पहुंचने के बाद धीरे-धीरे पति से बात करना बंद कर दी। पति को हैरानी तो तब हुई जब उसकी पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया में किसी दूसरे से शादी कर ली।

विज्ञापन
Wife who went to Australia from Patiala got married for second time without divorce
दुल्हन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला से विदेश गई महिला ने वहां दूसरी शादी रचा ली। महिला के पति ने पत्नी को लाखों रुपये खर्च कर ऑस्ट्रेलिया भेजा था, लेकिन पत्नी बेवफा निकली और उसने पहले पति को बिना तलाक दिए ही विदेश में दूसरी शादी भी रचा ली। 

विज्ञापन

 
पति का आरोप है कि उसने पत्नी को लाखों रुपये खर्च करके ऑस्ट्रेलिया भेजा था, लेकिन वहां जाकर उसने पति से सारे संबंध तोड़ लिए। उसे ऑस्ट्रेलिया बुलाने से मना कर दिया। यहीं नहीं पति से तलाक लिए बगैर अपने मायका परिवार के साथ साजिश रच कर दूसरी शादी रचा ली। 
विज्ञापन


थाना सन्नौर पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत पर आरोपी पत्नी व उसकी माता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान पत्नी कंचन रानी व उसकी माता सरोज रानी निवासी मियाणी बस्ती सिटी-2 अबोहर फाजिल्का के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पंकज शर्मा निवासी आहलूवालिया मोहल्ला सन्नौर की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उसकी शादी कंचन रानी के साथ हुई थी। शादी के बाद कंचन के ऑस्ट्रेलिया जाने का सारा खर्च उसकी तरफ से किया गया था। कुछ समय तक सब ठीक रहा। लेकिन बाद में फोन पर अपने पति के साथ बात करना भी धीरे-धीरे बंद कर दिया। पति को ऑस्ट्रेलिया बुलाने से इनकार कर दिया। 


पति ने आरोप लगाया कि कंचन रानी ने अपने मायके परिवार के साथ मिलीभगत करके पति से तलाक लिए बगैर किसी अन्य युवक के साथ दूसरी शादी रचा ली। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर कंचन व उसकी माता के खिलाफ साजिश रचने, धोखाधड़ी करने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed