{"_id":"63eb694fef7c00481104072a","slug":"vigilance-department-firozpur-arrested-bill-clerk-working-in-abohar-tehsil-accepting-bribe-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: अबोहर तहसील में कार्यरत क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते काबू, बिल पास करने के नाम पर मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: अबोहर तहसील में कार्यरत क्लर्क 10 हजार की रिश्वत लेते काबू, बिल पास करने के नाम पर मांगे थे पैसे
Tue, 14 Feb 2023 04:28 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 04:28 PM IST
सार
रोहित ने शिकायतकर्ता से बिल पास करने के बदले 21 हजार की डिमांड की थी। उनका सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ था। शिकायतकर्ता ने 10 हजार पहले दे दिए थे व बाद में उसने शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को जैसे ही रोहित कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए तो विजिलेंस विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस विभाग फिरोजपुर की टीम ने मंगलवार को अबोहर तहसील परिसर में कार्यरत एक बिल क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया। डीएसपी विजिलेंस फिरोजपुर राज कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि बिल क्लर्क रोहित कुमार पहले डीसी आफिस फाजिल्का में कार्यरत था और अब अबोहर एसडीएम ऑफिस में ड्यूटी कर रहा है। रोहित ने शिकायतकर्ता से बिल पास करने के बदले 21 हजार की डिमांड की थी। उनका सौदा 20 हजार रुपये में तय हुआ था।
शिकायतकर्ता ने 10 हजार पहले दे दिए थे व बाद में उसने शिकायत दर्ज करवाई। मंगलवार को जैसे ही रोहित कुमार ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लिए तो विजिलेंस विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। इस मौके पर उनके साथ इंस्पेक्टर नवनीत कौर भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी जिसके बाद आगामी कारवाई अमल में लाई जाएगी। विभाग की टीम ने आफिस से कुछ रिकार्ड भी अपने कब्जे में लिया है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस बिल क्लर्क ने इससे पहले कितने बिलों को पास करने में रिश्वत ली है।