{"_id":"654a0f63aba66162fc0ea755","slug":"vigilance-arrested-businessman-paramjeet-chechi-in-transport-tender-and-paddy-scam-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: परिवहन टेंडर और धान घोटाले में भगौड़ा परमजीत चेची गिरफ्तार, तीन दिन की विजिलेंस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: परिवहन टेंडर और धान घोटाले में भगौड़ा परमजीत चेची गिरफ्तार, तीन दिन की विजिलेंस रिमांड पर
Tue, 07 Nov 2023 03:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 07 Nov 2023 03:55 PM IST
सार
लुधियाना रेंज विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि परमजीत चेची के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के निलंबित भगौड़े डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथ सम्बन्ध थे। परमजीत चेची मैसर्ज गुरदास राम एंड संज फर्म का मालिक है।
विज्ञापन
परमजीत चेची गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिवहन टेंडर और धान घोटाले में भगोडे़ व्यापारी परमजीत चेची वासी शास्त्री नगर जगरांव को विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे विजिलेंस ब्यूरो के आगे आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया गया था, लेकिन चेची लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। बचाव के सभी दरवाजे बंद होने के बाद परमजीत चेची ने लुधियाना की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
परमजीत चेची मैसर्ज गुरदास राम एंड संज फर्म का मालिक है। चेची के आत्मसमर्पण करने के तुरंत बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने परमजीत चेची को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
लुधियाना रेंज विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि परमजीत चेची के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के निलंबित भगौड़े डिप्टी डायरेक्टर राकेश कुमार सिंगला के साथ सम्बन्ध थे। चेची ने विभाग के अधिकारियों के साथ मिलीभगत से कारों, स्कूटरों आदि के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों की लिस्ट ठेका लेने के समय दस्तावेजों के साथ जमा करवाई। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और विभाग के अधिकारियों ने जगरांव कलस्टर की अनाज मंडियों के ठेके परमजीत चेची को दिलवाए।
विज्ञापन
पड़ताल के दौरान सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर और अनाज स्टोर करने के लिए जारी गेट पास भी जाली पाए गए और बडे़ वाहनों की जगह सभी स्कूटर आदि के निकले। विजिलेंस अधिकारी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि इस घोटाले के संबंध में 16 अगस्त 2022 को एफआईआर दर्ज की गई थी। केस में शामिल 16 आरोपियों में से 12 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, तेलू राम, जगरूप सिंह और सन्दीप भाटिया (तीनों ठेकेदार), अनिल जैन, कृष्ण लाल धोतीवाला, सुरिन्दर कुमार धोतीवाला और कालू राम (चारों आढ़ती), डीएफएससी हरवीन कौर और सुखविन्दर सिंह गिल के अलावा आशु के दो प्राइवेट सहायक पंकज उर्फ मीनू मल्होत्रा और इंद्रजीत इन्दी शामिल हैं।
डीएफएससी सुरिंदर बेरी ( सेवामुक्त)और डीएम पनसप जगनदीप ढिल्लों को हाई कोर्ट की तरफ से आगामी जमानत दे दी गई है। आरोपियों में शामिल खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर के सिंगला को अदालत द्वारा पहले ही भगौड़ा करार दिया जा चुका है।
गौरतलब है कि दो नवंबर को विजिलेंस ब्यूरो ने केस के आरोपी व्यापारी कालू राम वासी नवीं आबादी जैतो मंडी फरीदकोट को गिरफ्तार किया था जिसके बाद से परमजीत चेची के भी आत्मसमर्पण किए जाने की चर्चा होने लगी थी