फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Video of Hoshiarpur MC Anmol Jain dancing on top of car went viral

Hoshiarpur: निगम परिसर में गाड़ी पर चढ़कर नाचे आप पार्षद, कहा-MC हूं तो क्या एंजॉय करना छोड़ दूं, वीडियो वायरल

Sat, 18 Feb 2023 02:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 02:19 PM IST
सार

पार्षद अनमोल जैन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और पहले यू ट्यूब पर वह अपने कई मजाकिया वीडियो पोस्ट करते रहे हैं जो अक्सर चर्चा में रहते थे। अब पिछले कुछ समय से वह यू ट्यूब पर तो नहीं हैं लेकिन फेसबुक पर काफी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Video of Hoshiarpur MC Anmol Jain dancing on top of car went viral
होशियारपुर में गाड़ी पर चढ़कर नाचता पार्षद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

होशियारपुर नगर निगम कार्यालय परिसर में आम आदमी पार्टी के पार्षद अपने साथी के साथ तेज आवाज में म्यूजिक बजा गाड़ी की छत पर चढ़कर नाचने लगे। जोर-जोर से बजते पंजाबी गीतों की आवाज सुनकर निगम कर्मी भी बाहर निकल आए और पार्षद का वीडियो बनाने लगे। कार्यालय समय के दौरान वीडियो बनाने के सवाल पर वार्ड नंबर 40 के आप पार्षद अनमोल जैन का कहना है कि वे फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए वीडियो बना रहे हैं। क्या मैं एंजॉय करना छोड़ दूं। 

विज्ञापन


पार्षद अनमोल जैन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और पहले यू ट्यूब पर वह अपने कई मजाकिया वीडियो पोस्ट करते रहे हैं जो अक्सर चर्चा में रहते थे। अब पिछले कुछ समय से वह यू ट्यूब पर तो नहीं हैं लेकिन फेसबुक पर काफी सक्रिय हैं। निगम कर्मियों द्वारा अपने मोबाइल से बनाए गए वीडियो जल्दी ही वायरल हो गए और देखते ही देखते शहर में चर्चा का सबब बन गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जब पार्षद ये सब कर रहे थे उस वक्त कार्यालय में काम चल रहा था और बड़ी संख्या में कर्मचारी व अन्य लोग वहां उपस्थित थे। इस बारे में पार्षद अनमोल जैन से फोन पर बात की गई तो उनका कहना था कि वह फेसबुक पर पोस्ट करने के लिए अपनी वीडियो बना रहे थे और एंजॉय कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो को अच्छी तरह से एडिट करने के बाद सुबह फेसबुक पर पोस्ट करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि निगम कार्यालय में काम के समय के दौरान इस तरह ऊंची आवाज में म्यूजिक बजाकर वीडियो शूट करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं तो उनका कहना था कि लोग तो कहते ही रहेंगे तो क्या हम एंजॉय भी न करें। उनका कहना था कि मैं पार्षद बन गया तो क्या एंजॉय करना छोड़ दूं, वीडियो न बनाऊं। इससे अच्छा तो मैं एमसी न ही बनता। अगली बार तो चुनाव नहीं लड़ूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed