फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Uproar in bjp meeting in Halka Payal workers attacked each other with tables and chairs

Punjab: BJP की मीटिंग में कार्यकर्ताओं का हंगामा, खूब चलीं मेज-कुर्सियां; पार्टी बोली- छवि खराब करने की साजिश

Sun, 14 Apr 2024 10:01 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 14 Apr 2024 10:01 PM IST
सार

मीटिंग में स्थित उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब गुलजार नाम के एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Uproar in bjp meeting in Halka Payal workers attacked each other with tables and chairs
भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी हलका पायल की ओर से रविवार सुबह बूथ मीटिंग का आयोजन एक निजी पैलेस में किया गया था। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और एक-दूसरे पर मेज व कुर्सियां चलाईं। यह हंगामा पंजाब भाजपा प्रवक्ता हरजीत सिंह ग्रेवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रोफेसर भूपिंदर सिंह चीमा की मौजूदगी में हुआ।

विज्ञापन

मीटिंग में स्थित उस वक्त तनावपूर्ण हो गई जब गुलजार नाम के एक शख्स ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है और उसने हंगामा शुरू कर दिया। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद किसी ने उसकी पगड़ी उतार दी और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। मंच पर मौजूद लोग आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर सामान और टेबल फेंकने लगे। मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार उस शख्स के अलावा अन्य लोग कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। इन सभी को मीटिंग में इग्नोर किया जा रहा था जिस वजह से यह हंगामा शुरू हुआ।
विज्ञापन

पार्टी की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिशः भाजपा
वहीं भाजपा के जिला प्रधान प्रो. भूपिंदर सिंह चीमा ने बताया कि यह सारा झगड़ा एक व्यक्ति द्वारा जानबूझकर कार्यक्रम को खराब करने के लिए किया गया है। यह सब पार्टी की छवि खराब करने की सोची-समझी साजिश है। पायल भाजपा में किसी तरह की लड़ाई नहीं है। वहीं, डीएसपी पायल निखिल गर्ग ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और शिकायत मिलने पर जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed