फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two youths from Rajasthan arrested in Moga with 2.7kg opium they took booking on Instagram

Punjab: राजस्थान से अफीम सप्लाई करने आए दो युवक मोगा में गिरफ्तार, इंस्टाग्राम पर ली बुकिंग, 2.7 किलो नशा मिला

Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:45 PM IST
सार

राजस्थान से अफीम लेकर आए दो युवकों को मोगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर अफीम की बुकिंग ली थी। 

विज्ञापन
Two youths from Rajasthan arrested in Moga with 2.7kg opium they took booking on Instagram
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के साथ लगते राज्य राजस्थान से सूबे में नशा तस्करी हो रही है। मोगा धर्मकोट पुलिस ने ऐसे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो राजस्थान से नशे की खेप लेकर पंजाब पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गश्त के दौरान मोगा धर्मकोट रोड से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी युवकों से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


जांच आधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी शनिवार शाम पांच बजे के करीब मोगा धर्मकोट रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस देखकर दो युवक मौके से भागने लगे। पुलिस को उनपर शक हुआ और उनका पीछा किया गया। दोनों को पकड़ कर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 2 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई है। 
विज्ञापन




पकड़े गए दोनों आरोपी जस्सू राम और रावल राम वासी राजस्थान के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी से इंस्टाग्राम पर बात हुई थी और मोगा अफीम की डेलवरी देने आए थे। दोनों पर थाना धर्मकोट थाना पुलिस ने एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज कर किया है। रविवार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस एक दिन का रिमांड गया है, ताकि अफीम आगे किसको बेचनी थी और इंस्टाग्राम पर किसके साथ बात हुई है इसकी जानकारी निकालनी है। इसके अलावा आरोपियों के साथ और कौन-कौन शामिल हैं। इस सारे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed