फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two youth drug overdose lying in fields in Bathinda

डरा रही पंजाब की ये तस्वीर: नशे की ओवरडोज से बेसुध हुए युवक, डरे लोगों ने भी नहीं लगाया हाथ, फिर हुआ ऐसा

Thu, 11 Jul 2024 10:07 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Jul 2024 10:07 PM IST
सार

पंजाब में नशा नासुर बन चुका है। क्योंकि नशा युवाओं को भरी जवानी में मौत की नींद सुला रहा है। नशे से पंजाब में कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं। नशे को रोकने के लिए सरकार व प्रशासन के तमाम इंतजाम फेल साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
two youth drug overdose lying in fields in Bathinda
खेतों में बेसुध पड़े युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पंजाब में नशा युवाओं को भरी जवानी में मौत के मुंह में धकेल रहा है। नशे की वजह से प्रदेश में कई घरों के इकलौते चिराग बुझ चुके हैं। सरकार, प्रशासन, पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं की लाख कोशिशों के बावजूद नशा कम नहीं हो रहा है, बल्कि कई युवा नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। 

विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा में एक महीने में आठ युवाओं की मौत हो चुकी है। जिले में चिट्टे का कहर दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। गांव तुंगवाली से एक दिल दहला कंपा देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। जिसमें दो युवक नशे की हालत में खेतों में बेसुध पड़े हुए हैं। वहीं मौके पर पहुंच लोगों ने डर के मारे उन्हें हाथ नहीं लगाया। इसके बाद लोगों ने गांव के सरपंच को मौके पर बुलाया, जिसके बाद दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं भाजपा नेता दयाल सिंह सोढ़ी का कहना था कि पंजाब में नशा लगातार बढ़ता जा रहा। राज्य सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में दो युवक नशे में बेहोश होकर खेतों अंदर कुछ कदमों की दूरी पर ओंधें मूंह गिरे हुए हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स ने उक्त वीडियो में गांव तुंगवाली का जिक्र किया है। वीडियो बनाने वाला शख्स बोल रहा कि दोनों युवक धान के खेत में है। वीडियो में दिखने वाले दोनों युवकों की सांस चल रही हैं। वीडियो बनाने वाले शख्स ने लोगों से कहा कि वे सरपंच को मौके पर बुलाकर इन्हें अस्पताल पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भाजपा नेता दयाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि उक्त वीडियो उनके गांव तुंगवाली का है। जहां पर दोनों युवक नशे में खेतों अंदर बेहोश पड़े हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना चाहिए।


पुलिस सख्ती से भी नहीं रुक रहा चिट्टा 
बठिंडा पुलिस लगातार चिट्टा तस्करों को पकड़ने में जुटी हुई है। इसके अलावा चिट्टा पीने वाले युवकों को समझा कर उनका उपचार करवाया जा रहा है। बावजूद चिट्टे का नशा जिले में रुक नहीं रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से ऐसे वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं, जिनमें युवा नशे की ओवरडोज से बेसुध मिलते हैं। कुछ की तो जान तक चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed