फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two women arrested in Jagraon PNB ATM loot case

Punjab: PNB एटीएम लूट मामले में लेडिज कनेक्शन, दो महिलाएं गिरफ्तार, इन्होंने दिया था लुटेरों का साथ

Mon, 23 Sep 2024 03:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 23 Sep 2024 03:51 PM IST
सार

लुधियाना के जगरांव में पीएनबी एटीएम से 17 लाख 14 हजार रुपये लूट मामले में नया खुलासा हुआ है। लूट मामले में लेडिज कनेक्शन मिला है। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
two women arrested in Jagraon PNB ATM loot case
गिरफ्तार दोनों महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के जगरांव में एक हफ्ता पहले पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में 17 लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में दोनों महिलाएं हैं। हालांकि इन महिलाओं ने लूट की वारदात को अंजाम तो नहीं दिया, लेकिन वारदात कर भागे लुटेरों की मदद जरूर की थी। इसीलिए पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


जगरांव के गांव लम्मे में पीएनबी के एटीएम को लूटने वाले नकाबपोश लुटेरे वारदात के बाद दो महिलाओं के पास जा रुके थे। इतना ही नहीं लुटेरों के रहने से लेकर खाने-पीने तक का पूरा इंतजाम भी उन्होंने किया था। इस संबंधी सुराग मिलते ही पुलिस ने दोनों महिलाओं को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




आरोपी महिलाओं की पहचान हरप्रीत कौर उर्फ हनी निवासी 4 डीडी पदमपुर गंगानगर, हाल वासी नजदीक मान पैलेस बड़ी हैबोवाल लुधियाना व वीरपाल कौर उर्फ ज्योति निवासी निराहा रोड मोगा हाल वासी कृष्णा नगर नजदीक मानस अस्पताल लुधियाना के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक हरप्रीत कौर और वीरपाल कौर दोनों सहेलियां हैं। दोनों मिलकर एक स्पा सेंटर चलाती हैं। इसके अलावा हरप्रीत कौर वारदात में शामिल एक लुटेरे की रिश्ते में बहन लगती है, जबकि वीरपाल एक लुटेरे की रिश्तेदार बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार एटीएम लूटने के बाद लुटेरे रुपये लेकर सीधे इन महिलाओं के पास गए थे। दोनों महिलाओं ने लुटेरों की छिपने में मदद करने के साथ-साथ उन्हें रहने के लिए जगह व खाने-पीने का पूरा इंतजाम करके दिया था। इस संबंधी पता चलते ही पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 के करीब खंगाले कैमरे से मिले सुराग
एटीएम लुटने के दौरान नकाबपोश लुटेरों ने एटीएम के आसपास व एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मार दी थी ताकि उनकी पहचान न हो सके। वारदात से पहले लुटेरों ने दो दिन एटीएम को लेकर रेकी की थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार से लेकर वारदात वाले दिन के सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए। इस दौरान पुलिस को एक शकी बुलेट मोटरसाइकिल का नंबर मिल गया। उसे आधार बनाकर पुलिस बुलेट मोटरसाइकिल वाले की तलाश में जुट गई। सूत्रों के मुताबिक पुलिस एक के बाद एक 150 के करीब कैमरों को चेक करते हुए पुलिस को सुराग मिले कि लुटेरे वारदात के बाद इन महिलाओं के पास आकर रुके थे। इसके बाद दोनों महिलाओं को मामले में नामजद कर गिरफ्तार कर पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी हुई है। इस मामले को लेकर जब थाना हठूर की पुलिस से पूछा गया तो पुलिस कहा कि जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।


ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
एक सप्ताह पहले मंगलवार को देर रात को एटीएम लूटने की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों ने मंगलवार की शाम को पहले पूरे गांव समेत एटीएम संबंधी रेकी की थी। इस संबंधी आरोपी गांव के लोगों से एटीएम को लेकर पूछताछ कर रहे थे। बुलेट सवार गांव के रास्ता देखते हुए निकल गए, लेकिन रात को फिर तैयारी के साथ आए नकाबपोश लुटेरों ने गैस कटर के साथ पहले शटर को काटा फिर एटीएम को काटकर 17 लाख 14 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed