फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Man drowned in Bhakra Canal in Ropar

Punjab: पानी में हाथ धो रहा युवक भाखड़ा नहर में डूबा, बचाने गया साथी भी तेज बहाव में बहा

Sun, 05 Mar 2023 03:49 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोपड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 03:49 PM IST
सार

खरड़ से तीन युवक इस क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। वे रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में मोबाइल फोन से फोटो लेने गए थे। एक युवक हाथ धोने के लिए नहर में गया और पानी में गिर गया।

विज्ञापन
Two Man drowned in Bhakra Canal in Ropar
रोपड़ में भाखड़ा नहर में डूबे दो युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के रूपनगर में रविवार को सेल्फी लेने के लिए पानी में उतरे दो युवक भाखड़ा नहर में डूब गए। जांच अधिकारी ने बताया कि खरड़ से तीन युवक इस क्षेत्र में घूमने के लिए आए थे। वे रंगिलपुर गांव के पास भाखड़ा नहर में मोबाइल फोन से फोटो लेने गए थे। एक युवक हाथ धोने के लिए नहर में गया और पानी में गिर गया। जब दूसरे युवक ने उसे बचाने की कोशिश की तो वह भी पानी के तेज बहाव में बह गया। ये युवक हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले बताए जा रहे हैं और खरड़ में एक निजी कंपनी में काम करते थे। पानी के तेज बहाव में बहे युवकों की पहचान सुमित (27) निवासी बसला, डाकघर रोहड़ू, शिमला और चबराज (32) के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed