फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two man died in accident in Kapurthala

Kapurthala: पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक, दो युवकों की माैत, गांव रामगढ़ के पास हादसा

Wed, 22 Jan 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 22 Jan 2025 12:06 PM IST
सार

प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी माैत हो गई।

विज्ञापन
Two man died in accident in Kapurthala
Accident demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कपूरथला में गांव रामगढ़ के नजदीक बुधवार सुबह एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार दो युवकों को लोगों ने सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना भुलत्थ एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह पहुंचे हैं और घटना की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान प्रभदीप सिंह पुत्र मलकीत सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह दोनों वासी गांव महमदपुर के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हरजिंदर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार सुबह प्रभदीप सिंह तथा जश्नप्रीत सिंह अपनी बाइक पर गांव रामगढ़ की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान गांव रामगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर राहगीरों द्वारा दोनों को सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई मनजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed