फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two lakh cusecs water has been released from Ujja Darya in Gurdaspur

Pathankot News: उफान पर उज्ज दरिया, BSF की दो चौकियों में भरा पानी, गुरदासपुर में दर्जनों गांवों में अलर्ट

Sun, 31 Jul 2022 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 31 Jul 2022 01:55 PM IST
सार

माधोपुर हैड द्वारा दी सूचना के तहत रावी दरिया में एक से 1.5 लाख क्यूसिक तक पानी का स्तर बढ़ने से गांव ठाकुरपुर, मियाणी, चौंतरा, चक्करी, शमशेरपुर, इस्लामपुर, नडाला, टुंडी, कमालपुर जट्टां, वजीदपुर तारपुर, चक्क राम सहाए और मकौड़ा गांव प्रभावित हो सकते है। 

विज्ञापन
Two lakh cusecs water has been released from Ujja Darya in Gurdaspur
गुरदासपुर में रावी दरिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा के चलते पंजाब के सीमांत क्षेत्र बमियाल में उज्ज दरिया अपने रुद्र रूप में आ गया है। दरिया में पानी का जलस्तर लगभग 1 लाख 60 हजार क्यूसिक रिकॉर्ड किया गया, जोकि खतरे के निशान से 60 हजार क्यूसिक ज्यादा है। जिस वजह से दरिया किनारे के लगभग एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। 

विज्ञापन


गनीमत यह रही है कि धीरे-धीरे दरिया का जलस्तर कम हो गया। दरिया के तेज बहाव के चलते किनारे पर बसे गुज्जर समुदाय के कुछ डेरे भी पानी की चपेट में आ गए। पानी का तेज बहाव होने के कारण दरिया का पानी सीमा पर बीएसएफ की दो पोस्टों, न्यू टेंट बमियाल एवं जैतपुर पोस्ट पर भी भर गया। 
विज्ञापन


दरिया के उफान की वजह से फसल को भी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। बता दें कि उज्ज दरिया की पानी सहने की क्षमता लगभग एक लाख क्यूसिक है। इससे अधिक छोड़ा गया पानी दरिया से बाहर निकलना शुरू हो जाता है। हर बरसात के मौसम में दरिया के उफान की वजह से यहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी आने की पूर्व सूचना प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई थी। जिसके चलते स्थानीय पुलिस प्रशासन की ओर से दरिया किनारे रहते लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया। दरिया का जलस्तर सुबह आठ बजे बढ़ना शुरू हुआ। बमियाल के नजदीकी गांव समराला में गुज्जर समुदाय के दो व्यक्ति भी पानी में फंस गए, उक्त दोनों लोग एक ऊंचाई वाली जगह पर सुरक्षित पहुंच गए। दोपहर करीब एक बजे पानी का बहाव कम होने पर दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जिलाधिकारियों ने लिया स्थिति का जायजा
रविवार को दरिया में उफान की सूचना पर तहसीलदार लक्ष्मण सिंह, ड्रेनेज विभाग और पुलिस अधिकारियों ने बमियाल पहुंच स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पानी का बहाव कम हो चुका है। फिलहाल यह कह पाना कठिन है कि दरिया के बहाव के कारण कितनी फसल को नुकसान पहुंचा है। सरकार के निर्देशों के तहत ही विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। 

गुरदासपुर: गांवों के लोगों को सुरक्षित जगह जाने की अपील
उज्ज दरिया से उफान के बाद गुरदासपुर में रावी नदी में दो घंटे में पानी का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा। रावी नदी के पास डेरों व गांवों के लोग तुरंत सुरक्षित स्थलों पर चले जाएं। डीसी मोहम्मद इशफाक ने बताया कि माधोपुर हैड द्वारा दी सूचना के तहत रावी नदी में (वाइस सिंग्नल अलर्ट) एक लाख से 1.5 लाख क्यूसिक तक पानी का स्तर बढ़ने से गांव ठाकुरपुर, मियाणी, चौंतरा, चक्करी, शमशेरपुर, इस्लामपुर, नडाला, टुंडी, कमालपुर जट्टां, वजीदपुर तारपुर, चक्क राम सहाए और मकौड़ा गांव प्रभावित हो सकते हैं। 

रावी दरिया में 1.5 लाख से 2 लाख क्यूसिक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित होने वाले गांव उगरा, टांडा, झबकरा, झंडेचक्क, फरीदपुर, मिर्जापुर, कबीरपुर, अलीनंगल, लोलोनंगल, हरदोछन्नी, चौड़ा, अलूणा, सोहन, अगवान, चंदू वडाला, कोटली दिया राम, पक्खोके, जसवा, चंडीगढ़, कथलौर, बरियाल, गोयल, दतियाल, गज्जू गजीर, मकारा खाना, सैंडलपुर, शाहपुर, दोरांगला, थम्मण, नंगल, ढाले, डुगगी, आदियां, बाऊपुर, कालूपुर, मालमूआ,  गोला ढोला, ठेठरके, घणीए के बेट, गुणियां, गुरु चक्क, धर्मकोट, सिंघपुरा, रोड़ावाली, बल्ल, जोडिय़ा कलां व मोहन गांव बढ़ से प्रभावित हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed