{"_id":"66d6edf9218082988b0cbe4b","slug":"two-girl-students-missing-in-jalandhar-police-search-to-find-them-for-two-days-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जालंधर के नामी स्कूल की दो छात्राएं गायब, दोनों के मोबाइल भी बंद, दो दिन से ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जालंधर के नामी स्कूल की दो छात्राएं गायब, दोनों के मोबाइल भी बंद, दो दिन से ट्रेस नहीं कर पाई पुलिस
Tue, 03 Sep 2024 04:37 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:37 PM IST
सार
जालंधर के नामी स्कूल की दो छात्राएं स्कूल से ही गायब हो गई। दोनों छात्राएं बठिंडा की रहने वाली हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। दोनों छात्राओं के मोबाइल फोन भी बंद हैं।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में स्कूल की दो छात्राएं स्कूल से गायब हो गई। दोनों छात्राएं जालंधर-कपूरथला रोड पर स्थित स्कूल ऑफ मेरीटोरियस में 11वीं कक्षा में पढ़ती हैं। दोनों छात्राएं बठिंडा की रहने वाली हैं। छात्राओं के गायब होने की घटना सोमवार की है। पुलिस ने दोनों को देर रात तक ढूंढा, जब नहीं मिली तो परिजनों को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्कूल की दोनों छात्राएं सोमवार दोपहर आधी छुट्टी के दौरान स्कूल परिसर से बाहर गई, लेकिन वापस स्कूल नहीं लौटी। छात्राओं के गायब होने की जानकारी जैसे ही स्कूल मैनेजमेंट को मिली तो उनके हाथ-पैर फूल गए। मैनेजमेंट की तरफ से देर शाम तक दोनों छात्राओं को ढूंढने की कोशिश की गई। लेकिन कुछ पता न चलने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी।
विज्ञापन
दोनों छात्राएं स्कूल के हॉस्टल में रहती हैं और दोनों आपस में दोस्त हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि मैरीटोरियस स्कूल से फोन आया था कि आधी छुट्टी के दौरान दो छात्राएं स्कूल से कहीं चली गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक दोनों का पता न चलने के बाद स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। देर रात तक पुलिस अलग- अलग टीमें बना देर शाम बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित आसपास के इलाकों में ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मंगलवार को भी छात्राओं को तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर अगवा करने की धारा 346 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
बातचीत में मेरीटोरियस स्कूल जालंधर की इंचार्ज जागृति तिवारी ने कहा कि लड़कियां अभी भी लापता हैं। वह कहां गई है इसका कुछ भी पता नहीं चल रहा है। परिजनों को भी सूचित किया था, लेकिन वह घर नहीं गई है। छात्राएं स्कूल से बाहर गई थी यह उनके गायब होने के बाद परिजनों को पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लड़कियों की कॉल डिटेल निकालने के साथ उनकी लोकेशन पता की जा रही है। लेकिन दोनों छात्राओं के फोन बंद आ रहे हैं, जिससे पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पा रही है।