{"_id":"69e7004c8a4944a341066882","slug":"two-died-in-accident-in-kapurthala-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में हादसा: फत्तूढींगा के पास पलटी बेकाबू कार, 10 वर्षीय बच्चे समेत दो की माैत; चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में हादसा: फत्तूढींगा के पास पलटी बेकाबू कार, 10 वर्षीय बच्चे समेत दो की माैत; चार घायल
Tue, 21 Apr 2026 10:13 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: Nivedita
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:13 AM IST
सार
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रविंदर कौर व 10 वर्षीय गुरताज सिंह निवासी गांव जुंडला हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में फत्तूढींगा के समीप गांव बूह के पास एक ब्रेजा कार बेकाबू होकर पलट गई। इस दौरान 10 वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एसएसएफ टीम ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।
मृतकों की पहचान 35 वर्षीय रविंदर कौर व 10 वर्षीय गुरताज सिंह निवासी गांव जुंडला हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में हरपिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव जुंडला करनाल हरियाणा ने बताया कि वह श्री दरबार साहिब अमृतसर में ड्यूटी करता है। रविवार रात करीब 11 बजे पिता अवतार सिंह, माता हरभजन कौर, बहन सर्बजीत कौर, भांजा हरमनदीप सिंह, भाभी रविंदर कौर, भतीजा गुरताज सिंह अपनी ब्रेजा कार पर तरनतारन दरबार साहिब से माथा टेक कर वापस हरियाणा जा रहे थे।
कार भांजा हरमनदीप सिंह चला था। जब कार फत्तूढींगा के पास गांव बूह के मोड़ के समीप पहुंची तो मोड़ तीखा होने कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार बेकाबू होकर पलट गई। भाभी रविंदर कौर व भतीजा गुरताज सिंह कार से बाहर गिर पड़े, जिनके सिर पर गंभीर चोटें लगी।
विज्ञापन
कार व सवार अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई। गंभीर घायल होने के चलते रविंदर कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गुरताज सिंह, हरमनदीप सिंह, अवतार सिंह, हरभजन कौर व सर्बजीत कौर को सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने गुरताज सिंह को मृत करार दे दिया। पारिवारिक सदस्यों के अनुसार हादसा अचानक हुआ है इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इसलिए वह कोई भी कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। इसके चलते फत्तूढींगा पुलिस ने दोनों शवों को बिना पोस्टमार्टम करवाए वारिसों के हवाले कर दिया।