फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two Died in accident at Tanda in Punjab

Hoshiarpur: छीनाझपटी में स्कूटर से गिरी युवती और बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, टांडा में दर्दनाक हादसा

Sat, 04 Mar 2023 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा उड़मुड़ (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 11:58 AM IST
सार

घटना का पता चलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह और एसएचओ टांडा मलकीयत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 

विज्ञापन
Two Died in accident at Tanda in Punjab
मृतक गुरभेज और घायल प्रभजीत - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के टांडा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में एक 21 वर्षीया युवती और छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा टांडा के पुल पुख्ता के पास उस समय हुआ जब प्रभजीत कौर अपने दो बच्चों के साथ स्कूटी पर जा रही थी। इस दौरान उनके पीछे चल रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरों ने उसका पर्स छीन लिया। 
विज्ञापन


छीनाझपटी के दौरान लगे धक्के से प्रभजीत कौर की स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में प्रभजीत को सिर पर चोट आई जबकि पीछे बैठा उसका बेटा गुरभेज सिंह (6) और रिश्तेदार गगनदीप कौर (21) सड़क पर जा गिरे और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे कुचले गए। उन्हें टांडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने गगनदीप और गुरभेज को मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह और एसएचओ टांडा मलकीयत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में लगे विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed