फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   two died and four injured in road accident

सड़क हादसों में दो की मौत, पांच घायल

Wed, 02 Oct 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 02 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
two died and four injured in road accident
मोगा। जिले के  कस्बा बधनी कलां ओर कस्बा धर्मकोट में  मंगलवार देर रात हुए दो सड़क हादसों में दो की मौत हो गई और पांच व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को मोगा के अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया गया।

डेहडा निवासी गुरदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई तरसेम सिंह , बिंदर सिंह पुत्र हरनेक सिंह व राम प्रकाश पुत्र तारा सिंह निवासी डेहड़ा मंगलवार को कस्बा बधनी कलां से बाइक से अपने गांव जा रहे थे। मोटरसाइकिल राम प्रकाश चला रहा था। इस दौरान बधनी कलां के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे एक कैंटर से टकरा गई।

इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोगा के सिविल अस्पताल में लाते समय राम प्रकाश की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें लुधियाना रैफर कर दिया।
विज्ञापन

 
उधर, दूनी चंद पुत्र सुलतान राम निवासी रामूवाला संगरिया मंडी,सुखदेव चंद पुत्र लाल चंद ,उदमपुर व बिजय सिंह पुत्र बेया राम निवासी पनीवाली जटानी राजस्थान दसूहा से केंटर में मधुमक्खियां लेकर वापस मोगा की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाबा गेंदी राम के डेरे के पास सड़क पर आगे जा रहे एक ट्राले ने सड़क पर पुली होने पर ब्रेक लगा दी ।

इससे उनका कैंटर ट्राले के पीछे जा टकराया । इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस 108 से मोगा के सिविल अस्पताल लाते समय रास्ते में विजय सिंह की मौत हो गई।

वही अन्य दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए लुधियाना के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed