फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two arrested on cow smuggling charges in Jalandhar, cattle were loaded in truck

सब्जी की आड़ में गो तस्करी: ट्रक में भरे थे गोवंश, जम्मू-कश्मीर ले जाने की थी योजना, गो रक्षा दल ने पकड़ा

Sun, 18 Aug 2024 04:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Aug 2024 04:21 PM IST
सार

जालंधर में गो तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गो रक्षा दल के लोगों ने पकड़ा है। आरोपी ट्रक में सब्जी की आड़ में गोवंश भरकर ले जा रहे थे। 

विज्ञापन
Two arrested on cow smuggling charges in Jalandhar, cattle were loaded in truck
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर से जम्मू-कश्मीर ले जा रहे गोवंश को गो रक्षा दल के सदस्यों ने बचा लिया। आरोपी ट्रक चालक व उसका साथी ट्रक में सब्जी की आड़ में गोवंश को लेकर जा रहे थे। इससे पहले कि आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग पाते गो रक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें काबू कर गोवंश को आजाद कराया। इसके बाद वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। 

विज्ञापन


एक बैल सहित तीन गोवंश को ले जा रहे ट्रक चालक और उसके साथी को गो रक्षा दल के सदस्यों ने पकड़ा। गो रक्षा दल के सदस्यों ने काफी हंगामा किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई कि आखिर यह गोवंश कहां ले जाए जा रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में हिंदू नेता गोशाला के बाहर एकत्रित हो गए। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


इस बारे में हिंदू नेताओं ने कहा ट्रक चालक द्वारा ट्रक में गोवंश को छुपाकर उसके ऊपर छत बनाई हुई थी व उक्त छत पर सब्जी रखी हुई थी। इसकी सूचना गो रक्षा दल के सदस्यों को मिली तो गो रक्षा दल के सदस्यों ने ट्रक को ट्रैप लगाकर रोक लिया। ट्रक चालक व उसके साथी को काबू कर लिया। उन्होंने कहा कि शुरू की जांच में पता चला कि ट्रक चालक गोवंश को जम्मू-कश्मीर ले जा रहा था। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed