फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two accused of robbing people arrested in Ludhiana 12 mobile phones recovered

Ludhiana: घर से पिता की बाइक पर निकलता था युवक, फिर करता था वारदात, साथी सहित गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2024 04:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

लुधियाना में एक युवक घर से पिता की बाइक लेकर यह कहकर निकलता था कि वह घूमने जा रहा है, लेकिन घर वालों को भी पता नहीं था कि आखिर उनका बेटा किस जुर्म के दलदल में फंस गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घरवालों को बेटे की सच्चाई का पता चला। 

विज्ञापन
Two accused of robbing people arrested in Ludhiana 12 mobile phones recovered
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में लोगों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बाइक पर सवार हो कर हथियारों के बल पर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों की पहचान भामियां अशोक विहार की महावीर कालोनी निवासी अवनीत कुमार और गांव खासी कलां निवासी अंकुश शर्मा के तौर पर हुई है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक और राहगीरों से लूटे गए विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद किए है। 

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

थाना दरेसी के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने इलाके के आईसीआईसीआई बैंक चौक में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी राहगीरों से लूटपाट करते हैं और इलाके में फिर से लूट की कोशिश में घूम रहे है। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 12 मोबाइल फोन बरामद किए। 
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों से जो बाइक बरामद हुआ है वह अंकुश के पिता का था। अंकुश अपने पिता से बाइक लेकर शहर में घूमने के लिए बात कहकर घर से निकलता था। इसके बाद वह वह अपने साथी के साथ राहगीरों से लूटपाट करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed