फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Two accused arrested in hawala racket in Punjab, more than 17 lakh cash and heroin recovered

Punjab: हवाला रैकेट में दो आरोपी गिरफ्तार, 17 लाख से ज्यादा नकदी और हीरोइन बरामद

Sun, 16 Mar 2025 11:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Mar 2025 11:21 AM IST
सार

एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी नशे के धंधे में शामिल हैं। इसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया और मौके पर ही भारी मात्रा में हीरोइन बरामद हुई।

विज्ञापन
Two accused arrested in hawala racket in Punjab, more than 17 lakh cash and heroin recovered
बरामद कैश - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला देहाती पुलिस ने हवाला रैकेट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखजीत सिंह और रणवीर सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें घरिंडा इलाके से पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 561 ग्राम हीरोइन, 17 लाख 60 हजार भारतीय करेंसी, 4000 अमेरिकी डॉलर और एक लैपटॉप बरामद किया है।

विज्ञापन


एसएसपी देहाती मनिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी नशे के धंधे में शामिल हैं। इसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर इन्हें गिरफ्तार किया और मौके पर ही भारी मात्रा में हीरोइन बरामद हुई। जब पुलिस ने उनकी गतिविधियों की गहन जांच की, तो पता चला कि वे हवाला कारोबार भी चला रहे थे।
विज्ञापन


आरोपियों की निशानदेही पर भारतीय करेंसी और डॉलर बरामद किए गए। साथ ही, उनके लैपटॉप से गैरकानूनी वित्तीय लेन-देन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब इनसे जुड़े अन्य साथियों और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे रैकेट की तह तक जाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed