फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Truck full of dry fruits overturned due to tire burst in Phagwara, driver died

Punjab: फगवाड़ा में टायर फटने से ड्राई फ्रूट से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, क्लीनर गंभीर जख्मी

Sat, 15 Jul 2023 06:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

हादसे में क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी है और सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचाराधीन है। फगवाड़ा की चौकी चहेड़ू की पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात की घटना है।

विज्ञापन
Truck full of dry fruits overturned due to tire burst in Phagwara, driver died
फगवाड़ा में टायर फटने से ड्राई फ्रूट से भरा ट्रक पलटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में जालंधर-फगवाड़ा जीटी रोड पर गांव चहेडू के समीप टायर फटने से असंतुलित होकर ड्राई फ्रूट से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। क्लीनर को डायल 108 एंबुलेंस की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी संसरा कला अजनाला के रूप में हुई है। जबकि क्लीनर की पहचान सुखदेव सिंह निवासी अटारी के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


सिविल अस्पताल फगवाड़ा में उपचाराधीन जख्मी सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अमृतसर से दिल्ली ड्राई फ्रूट लेकर जा रहे थे कि चहेडू पुल के ऊपर ट्रक का  टायर फटने से ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे पानी में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक गुरविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


राहगीरों के सहयोग से पानी में गिरे ट्रक से उसे बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के सहयोग से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही चहेडू चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह भट्टी पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा के शवगृह में रखवाया। पुलिस जख्मी के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चहेड़ू चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह भट्टी ने बताया कि वह गश्त कर रहे थे कि किसी ने उन्हें चहेडू पुल से एक ट्रक के नीचे गिरे होने की सूचना मिली। उस समय रात के 11 बजे रहे थे। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed