फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three Labourer died in accident at Muktsar

Punjab Accident: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत, कोहरे के कारण हादसा

Sat, 07 Jan 2023 09:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 07 Jan 2023 09:10 AM IST
सार

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले ये पांचों प्रवासी मजदूर शुक्रवार की देर रात गांव भुल्लर के अर्जुन पैलेस से काम से घर लौट रहे थे। ये लोग पैदल ही मुक्तसर की ओर से गांव भुल्लर के पास नहरों के पास चले जा रहे थे कि बठिंडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कोहरे के कारण इन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन
Three Labourer died in accident at Muktsar
मुक्तसर में हादसा। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुक्तसर के गांव भुल्लर के पास सड़क हादसे में तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार कार ने भुल्लर पैलेस से काम से लौट रहे पांच प्रवासी मजदूरों को चपेट में ले लिया जिसमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य प्रवासी मजदूर व कार चालक सहित उसका साथी भी जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूल रूप से नेपाल के रहने वाले पांच प्रवासी मजदूर शुक्रवार की देर रात गांव भुल्लर के अर्जुन पैलेस से काम से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि सभी मजदूर पैलेस में वेटर के तौर पर काम करते हैं और देर रात काम से घर जा रहे थे। ये पांचों लोग पैदल ही मुक्तसर की ओर से गांव भुल्लर के पास नहरों के पास चले जा रहे थे कि बठिंडा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कोहरे के कारण इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिस से मौके पर रोहित आचार्य, दिलहन थापा व संतोष थापा नामक तीन मजदूरों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो मजदूर जख्मी हो गए। 
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि तेज रफ्तार कार तीनों को कुचलते हुए सड़क किनारे बने एक (कोठे) कमरे को तोड़ते हुए सफेदे के पेड़ से जा टकराई। कार चालक को भी चोटें आई हैं। जबकि कार चालक के साथ सवार एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हुआ है। जख्मी कार चालक की पहचान महकप्रीत सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह वासी बुट्टर सरीह के तौर पर हुई है। जिसे गंभीर हालत के चलते बठिंडा रेफर कर दिया गया है। जबकि उसका साथी गुरकरन सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी बुट्टर सरीह भी चोटिल हुआ है, जो सिविल अस्पताल मुक्तसर में दाखिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed