{"_id":"51921c22c8cd99ef6d65eb76a5d25e53","slug":"three-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में दादा-दादी और पोते की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में दादा-दादी और पोते की मौत
अमर उजाला, नवांशहर
Updated Thu, 03 Oct 2013 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवांशहर के कस्बा बंगा के पास वीरवार सुबह हुए सड़क हादसे में दादा-दादी और पोते की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ये मोटरसाइकिल पर एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव पद्दी मटवाली निवास प्रेमा राम (48) अपनी पत्नी कलाशों (44) बेटे सनी (15) व पोते जश्न (3) के साथ मोटरसाइकिल पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
वीरवार सुबह गांव मजारी के पास सड़क किनारे अपने किसी अन्य रिश्तेदार का इंतजार करने लगे। इसी दौरान बंगा की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने इन चारों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
हादसे में प्रेमा, कलाशों व उनके पोते जश्न की मौत हो गई, जबकि सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। सनी को ढाहां कलेरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उधर बंगा सदर पुलिस के एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि प्रेमा राम के चचेरे भाई गुरविंदर सिंह के बयानों के आधार पर ट्रक ड्राईवर पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जोकि अभी फरार चल रहा है।