{"_id":"66e8529197d1885a6e0a69fd","slug":"three-child-missing-from-jagraon-location-of-one-in-amritsar-police-searching-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जगरांव से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे लापता, एक की लोकेशन अमृतसर में मिली, पुलिस पहुंची तो मोबाइल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जगरांव से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चे लापता, एक की लोकेशन अमृतसर में मिली, पुलिस पहुंची तो मोबाइल बंद
Mon, 16 Sep 2024 09:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 09:16 PM IST
सार
लुधियाना के जगरांव में सोमवार को एक साथ तीन बच्चे गायब हो गए। तीनों बच्चे जगरांव के शहर मुल्लांपुर के रहने वाले हैं। इनमें दो सगे भाई हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पंजाब के जगरांव में तीन बच्चे अचानक लापता हो गए। जगरांव के मुल्लांपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो भाइयों समेत तीन नाबालिग बच्चे लापता हो गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने एक बच्चे के मोबाइल को ट्रेसिंग पर लगा दिया है। बच्चों के गायब होने से पूरे शहर में दहशत का माहौल है। वहीं, बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है। गायब हुए बच्चों में दो भाई गुरु नानक नगर (मुल्लांपुर) के, जबकि तीसरा बच्चा जगरांव रोड मुल्लांपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
दो भइयों के पिता ने बताया कि सभी बच्चों को देर शाम मुल्लांपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक देखा गया था। दोनों बच्चे घर के नजदीक ही एक दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करवाने गए थे। देर रात तक जब बच्चे घर पर नहीं पहुंचे, तो उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने दाखा पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार से बच्चों की पूरी जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
अमृतसर के पास निकली मोबाइल की लोकेशन
जब पुलिस को पता चला कि एक बच्चे के पास मोबाइल है, तो पुलिस ने इसकी लोकेशन चेक करवाई, जो अमृतसर के श्री दरबार साहिब के नजदीक की निकली। इससे पहले कि पुलिस उनके पास पहुंचती, बच्चे का मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उनकी सही लोकेशन का पता नहीं चल सका, लेकिन पुलिस अब बच्चों की तलाश में दरबार साहिब समेत रेलवे स्टेशन आदि में तलाश कर रही है।
विज्ञापन