फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Three arrested in NRI firng case from hoshiarpur

Attack on NRI: एनआरआई पर फायरिंग करने के तीन आरोपी काबू, होशियारपुर में धर्मशाला से पकड़े गए

Mon, 26 Aug 2024 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 26 Aug 2024 05:11 PM IST
सार

24 अगस्त को अमृतसर में कुछ युवकों ने एनआरआई के घर में घुसकर फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने से एनआरआई सुखचैन सिंह घायल हो गया था।  

विज्ञापन
Three arrested in NRI firng case from hoshiarpur
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

दो दिन पहले एनआरआई सुखचैन सिंह को घर में घुस कर गोलियां मारने के आरोप में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद होशियारपुर में बनी एक धर्मशाला में जाकर कमरा लेकर छुप गए थे। पुलिस आरोपियों को ढूंढने के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोपियों के होशियारपुर में छुपे होने की सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों में गोलियां चलाने वाले सुखविंदर सिंह और गुरकिरत सिंह भी शामिल है। इस बात की पुष्टि पुलिस कमिश्नर रंजित सिंह ढिल्लो ने की है। इसके अलावा तीसरे आरोपी का नाम सुखविंदर सिंह उर्फ सभी है जो की वारदात के समय घर के बाहर निगरानी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन



पुलिस कमिश्नर ने बताया की इससे पहले मामले में एनआरआई सुखचैन सिंह के ससुर सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हीं से पूछताछ के आधार पर पता चला था कि तीन अन्य आरोपी होशियारपुर के गोशाला बाजार में कहीं छुपे हुए हैं। इसके बाद अमृतसर और होशियारपुर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया और आरोपियों के छुपे होने की सूचना के तहत पूरे बाजार को घेर लिया। इसके बाद वहां पर हर एक होटल व अन्य जगहों को चेक किया। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी बाजार में बनी लाला लक्ष्मण दास सूद धर्मशाला में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने धर्मशाला को घेरा डालकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

फिलहाल सुखचैन सिंह का हालत ठीक
वहीं एनआरआई सुखचैन सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पुलिस को पुख्ता सबूत भी मिल चुके हैं कि इस पूरी वारदात को सुखचैन सिंह के पहले ससुराल वालों ने ही अंजाम दिया है। पूरी योजना अमेरिका में रहते उसके पुराने सांढू ने तैयार की थी। इतना ही नहीं गोलियां चलाने वाले आरोपियों को वारदात के तुरंत बाद पैसे भी अमेरिका से ही भेजे गए थे।

पहले पकड़े गए थे ये आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी गांव बैंस टांडा होशियारपुर, जगजीत सिंह उर्फ जग्गू तरनतारन, चमकौर सिंह उर्फ छोटू निवासी तरनतारन, दिगंबर अतरी निवासी गली गंगा पिपल नजदीक एसबीआई बैंक और अभिलाष भास्कर निवासी कटरा आहलूवालिया के रूप में हुई है। पुलिस को अभी तक की जांच में पता चला है कि सुखचैन सिंह के ससुराल वालों ने ही हमले के तुरंत बाद आरोपियों के खाते में 25 हजार रुपये भिजवाए थे, जोकि अमेरिका से ट्रांसफर करवाए गए थे।

पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गोलियां चलाने के बाद आरोपी भाग कर सीधा जगजीत सिंह जग्गू और चमकौर सिंह उर्फ छोटू से मिले थे। इन्होंने दोनों की मदद की थी। 

आरोपी दिगंबर अतरी अमृतसर में होटल चलाता है और आरोपी अभिलाष भास्कर वहां पर मैनेजर है। इन आरोपियों ने गोलियां चलाने वाले आरोपियों को 22 व 23 अगस्त को बिना किसी पहचान पत्र के इन्हें अपने होटल में पनाह दी थी। क्राइम करने के बाद दोनों हमलावर उक्त होटल में दोबारा फिर आए थे। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावरों के खाते में अमेरिका से पैसों की ट्रांजेक्शन भी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed