फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   threat of blast in cities of punjab

पंजाब के शहरों में विस्फोट की धमकी

Thu, 03 Oct 2013 10:26 PM IST
अमर उजाला, फगवाड़ा
अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Thu, 03 Oct 2013 10:26 PM IST
विज्ञापन
threat of blast in cities of punjab
पिछले कई वर्षों की तरह लश्कर-ए-तोएबा के कमांडर करीम अंसारी द्वारा लिखित एक धमकी पत्र फगवाड़ा में शीतला माता मंदिर केमहंत कमल किशोर केपास डाक से पहुंचा है।
विज्ञापन


इसमें 13 अक्तूबर को फगवाड़ा, पटियाला, लुधियाना और जालंधर के धार्मिक तीर्थ स्थानों पर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है।

तथाकथित कमांडर ने जालंधर के देवी तलाब मंदिर, स्वर्ण मंदिर, पटियाला केकाली मंदिर, अमृतसर के दुर्ग्याणा मंदिर तथा फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी, मिलों तथा बस स्टैंड को निशाने पर बताया है।
विज्ञापन


पत्र में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, लक्ष्मी कांता चावला, मनिंदरजीत बिट्टा, अकाली नेता जरनैल सिंह वाहिद और शिव सेना प्रमुख को दिवाली न देखने देने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वीरवार को मिले पत्र में लिखा गया है कि 13 अक्तूबर को फगवाड़ा के हनुमान गढ़ी मंदिर, बस अड्डा, शुगर मिल, स्टार्च मिल, जेसीटी मिल सहित पंजाब के देवी तालाब मंदिर, दुर्ग्याणा तीर्थ, काली मंदिर पटियाला, लुधियाना के प्रमुख मंदिरों, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और हवाई अड्डा पर बम विस्फोट किए जाएंगे।

पंजाब के प्रमुख हिंदु नेताओं की दिवाली तक मारने की धमकी दी है। पत्र भेजने वाले ने लिखा है कि शिव सेना बाल ठाकरे के प्रमुख मुंर्बई तथा शिव सेना केपंजाब, यूपी और जम्मू प्रमुखों को मौत के घाट उतार देंगे।

पत्र में आतंकी टुंडा को पकड़वाने वालों को मौत के घाट उतारने की बात कही है। पत्र में लिखा है कि इस बार रावण नहीं जलेगा, शहर और प्रदेश जलेगा। पत्र में दावा किया है किपंजाब में उनके साथ बब्बर खालसा, कमांडो फोर्स तथा इंडियन मुजाहिदीन हैं। पत्र के अंत में खुदा हाफिज लिखा है।

नीचे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तोएबा, एरिया कमांडर करीम अंसारी जम्मू कश्मीर, कराची पाकिस्तान लिखा है। गौरतलब है कि इसी प्रकार का पत्र हरिद्वार के रेलवे स्टेशन अधीक्षक गोपाल कृष्ण दास को दो दिन पहले मिला है।


इसमें 29 दिसंबर को हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थानों तथा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट की बात कही है। वहां भेजे गए पत्र को भी करीम अंसारी नामक तथाकथित एरिया कमांडर ने लिखा है तथा उस पर जालंधर कैंट की मोहर लगी है। उधर इस मामले में फगवाड़ा थाना सिटी प्रभारी रविंद्र सिंह का कहना है कि इस तरह के पत्र पहले भी मिलते रहे हैं। हम जांच कर रहे हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed