{"_id":"66d1af20494638d21c097786","slug":"thief-stolen-dollars-cash-and-jewellery-from-house-in-kapurthala-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में चोरी: घर के ताले तोड़ डॉलर, कैश और जेवर लेकर चोर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में चोरी: घर के ताले तोड़ डॉलर, कैश और जेवर लेकर चोर फरार, घटना सीसीटीवी में कैद
Fri, 30 Aug 2024 05:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:08 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर से डॉलर, इंडियन करंसी (सवा लाख रुपये) और सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
घर पर बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी और सोने के जेवर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने गांव गांव लक्खन के पड्डा के स्थित घर को अपना निशाना बनाया है। घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीव कैमरे में बाइक पर जाते हुए तीन चोर कैद भी हुए हैं। चोरों ने घर से एक हजार कनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपये कैश और सोने के गहने चोरी किए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस देने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सुभानपुर एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा जारी है।
विज्ञापन
गांव लक्खन के पड्डा के रहने वाले मास्टर मंगल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर पर पति-पत्नी रहते हैं। सुबह वह घर को ताला लगाकर किसी रिश्तेदार के विवाह समागम में गए थे। जब शाम करीब 5 बजे वापस घर लौटे तो घर के अंदर कमरों के दरवाजे खुले थे। कमरों के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि अलमारी से एक हजार कनेडियन डॉलर, सवा लाख रुपये कैश व सोने की चेन गायब थी। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो देखा कि एक आरोपी गली में घूमता रहा था और बाद में वह घर में दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम देता है। जबकि उसके दो साथी बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे थे। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर भाग गए है।