फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Teachers strike outside Mohali PSEB a lady unconscious during protest admitted in hospital

Mohali: पीएसईबी के बाहर धरने पर बैठी युवती की तबीयत बिगड़ी, बहोश; 30 घंटे बाद भी छत से नहीं उतरे दो अध्यापक

Thu, 29 Aug 2024 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2024 06:44 PM IST
सार

मोहाली स्थित पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के बाहर धरने पर बैठी युवती की हालत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल मोहाली में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Teachers strike outside Mohali PSEB a lady unconscious during protest admitted in hospital
पीएसईबी के बाहर धरने पर बेरोजगार शिक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर मोहाली स्थित पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) के बाहर बेरोजगार अध्यपकों का धरना लगातार जारी है। वीरवार को धरने पर बैठी एक युवती की हालत बिगड़ गई। वहीं, पीएसईबी की बिल्डिंग पर चढ़े दो अध्यापक 41 घंटे बीत जाने के बाद भी नीचे नहीं हुतरे हैं। 
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर बेरोजगार अध्यापकों का धरना बीते नौ दिन से चल रहा है। वीरवार को धरने में शामिल अध्यापिका की तबीयत बिगड़ गई। दोपहर के समय युवती बेहोश हो गई और उसको फटाफट मोहाली के सिविल अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन




डीपीई (पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड) के बाहर लगातार नियुक्ति पत्र देने की मांग करने वाले यह बेरोजगार अध्यापक सकते में आ गए जबकि उनके साथ धरना दे रही युवती शीतल कुमारी दोपहर को बेहोश हो गई। पहले तो इन सभी ने शीतल को प्राथमिक चिकित्सा देने की कोशिश की पर ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उसको एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि फाजिल्का की रहने वाली शीतल कुमारी डिप्रेशन में आ गई और उसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल शीतल फेज-6 के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसईबी की बिल्डिंग के गेट पर पंजाब के सैकड़ों बेरोजगार अध्यापकों का प्रदर्शन जारी है। ध्यान रहे कि पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के एजुकेशन सेक्रेटरी कमल किशोर जाधव के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार शाम मीटिंग की थी। उन्होंने कहा था कि अंडरटेकिंग फार्मों की शिक्षा मंत्री से मान्यता मिलने के बाद चयनित अध्यापकों को फार्म सौंप दिए जाएंगे।

कमेटी के पदाधिकारियों ने शिक्षा विभाग को वीरवार की दोपहर 2.30 बजे तक समय दिया था। समय तो बीत गया पर बेरोजगार अध्यापकों को अंडरटेकिंग फार्म नहीं प्रदान किए गए। ईटीटी 2364 संघर्ष कमेटी के पदाधिकारी मनप्रीत सिंह मानसा ने बताया कि शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री हरजोत बेंस ने डीपीआई कार्यालय में मीटिंग करेंगे।

पदाधिकारियों का कहना है कि पंजाब सरकार के नुमाइंदे इस तरह वादे पर वादे ही कर रहे हैं। एक माह पहले ही 2364 की सूची शिक्षा विभाग के पास आ चुकी है फिर भी अब तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। जब तक बेरोजगार अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता तब तक धरना जारी रहेगा।

डीपीआई की बिल्डिंग पर 30 घंटे से बेरोजगार अध्यापक
नियुक्ति पत्र की मांग कर रहे बेरोजगार अध्यापकों के साथी पिछले 30 घंटे से छत पर ही पेट्रोल की बोतल और लेकर डटे हुए हैं। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग से लेकर पंजाब सरकार के अधिकारी छत से उतरने के लिए अपील कर रहे हैं लेकिन जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जाता तब तक छत से नहीं उतरेंगे।


प्रदर्शन स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात
प्रदर्शन स्थल के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यहां पुलिस का हर तरफ पैनी नजर बनी हुई है। इस दौरान यहां एंबुलेंस भी खड़ी है और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी है। यहां सुविधा के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था भी उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed