फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Sujeet Sushil Singh arrested in a joint operation by Mumbai and Punjab police, had conspired to kill Siddiqui

Punjab: मुंबई व पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में सुजीत सुशील सिंह गिरफ्तार, सिद्दीकी की हत्या की थी साजिश

Sat, 26 Oct 2024 08:54 AM IST
नवीन दलाल एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Oct 2024 08:54 AM IST
सार

मुंबई पुलिस और पंजाब पुलिस ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुजीत ने साजिश को अंजाम देने में रसद सहायता भी प्रदान की थी।

विज्ञापन
Sujeet Sushil Singh arrested in a joint operation by Mumbai and Punjab police, had conspired to kill Siddiqui
सुजीत सुशील सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों पुलिस बलों के संयुक्त ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी की हाई-प्रोफाइल हत्या के मामले में वांछित सुजीत सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुजीत पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन


विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुजीत को हत्या की योजना के बारे में तीन दिन पहले ही एक अन्य आरोपी नितिन गौतम सप्रे ने जानकारी दी थी। सुजीत ने साजिश को अंजाम देने में रसद सहायता भी प्रदान की। सूत्रों के अनुसार, इस हत्या की साजिश को बेहद योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देने की कोशिश की गई थी, लेकिन पुलिस के तेज़ तर्रार कार्यों के चलते समय पर कार्रवाई की जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने सुजीत को पंजाब पुलिस से हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि सहज सहयोग के लिए हमारी प्रतिबद्धता में एकजुट होकर पंजाब और मुंबई पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed