{"_id":"6919ce2fa017cf0c1508bf51","slug":"stubble-burning-cases-reduced-by-95-percent-in-punjab-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सरकार का पराली प्रबंधन: पंजाब में 95 प्रतिशत कम हुए पराली जलाने के मामले, ICAR प्रमुख ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सरकार का पराली प्रबंधन: पंजाब में 95 प्रतिशत कम हुए पराली जलाने के मामले, ICAR प्रमुख ने की तारीफ
Sun, 16 Nov 2025 06:44 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:44 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पराली प्रबंधन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पंजाब में पराली जलाने के 95 प्रतिशत मामले कम हुए हैं।
विज्ञापन
पंजाब में कम हुए पराली जलाने के मामले
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में पराली प्रबंधन को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ICAR के महानिदेशक ने लुधियाना में किसानों से मुलाकात के दौरान कहा कि किसानों ने पांच साल में वह कर दिखाया है जो देश भर में मिसाल बन गया है। 2020 में जहां देश में एक लाख से ज्यादा पराली आग की घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें 83 हज़ार अकेले पंजाब से थीं। वहीं अब यह संख्या घटकर सिर्फ 4,700 रह गई है। यानी 95% की ऐतिहासिक कमी दर्ज हुई है।
विज्ञापन
ICAR प्रमुख ने साफ कहा कि दिल्ली का प्रदूषण पंजाब के किसानों की वजह से नहीं है। किसान अब इस दाग को बर्दाश्त नहीं करेंगे। AAP सरकार ने पराली प्रबंधन के लिए बड़े पैमाने पर मशीनें, ट्रेनिंग, जागरूकता अभियान और कस्टम हायरिंग सेंटर उपलब्ध कराए। नई किस्मों, सुपर सीडर्स, हैप्पी सीडर्स और इन-सिटू प्रबंधन तकनीक ने किसानों की लागत घटाई और आग लगाने की मजबूरी भी खत्म की।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों, PAU–GADVASU (जैसी यूनिवर्सिटियों), KVKs और पंजाब सरकार की साझेदारी से पराली प्रबंधन संभव हो पाया है। ICAR प्रमुख ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि जैसे पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति की थी, वैसे ही अब उन्होंने पराली जलाने की समस्या को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन