फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Special trains from Amritsar to Gorakhpur in UP and Chapra in Bihar

यूपी और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनें: त्योहारी सीजन पर अमृतसर से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, यह है टाइमिंग

Thu, 29 Aug 2024 05:34 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 29 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

त्योहारी सीजन आ रहा है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पंजाब के अमृतसर से यूपी और बिहार के लिए दो अलग-अलग स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
Special trains from Amritsar to Gorakhpur in UP and Chapra in Bihar
ट्रेन परिचालन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होते ही ट्रेनों में मारामारी भी बढ़ जाती है। पंजाब से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली सभी ट्रेनें फुल रहती हैं। ऐसे में यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है। क्योंकि त्योहारों पर पंजाब में बड़ी संख्या में रहने वाले यूपी और बिहार के लोग अपने घर जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन की तरफ से पंजाब से यूपी और बिहार के लिए दो अलग-अलग स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


रेल प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा और आगामी त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए अमृतसर से गोरखपुर और अमृतसर-छपरा तक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। हालांकि यह दोनों ट्रेनें सप्ताह में एक दिन ही चलेंगी। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन संख्या 05006 अमृतसर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन व ट्रेन संख्या 05005 गोरखपुर से अमृतसर के लिए 18 सितंबर से 27 नवंबर  के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह साप्ताहिक स्पेशल रेलगाड़ी 05005 गोरखपुर से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थापन करके अगले दिन सुबह 09.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से गोरखपुर के लिए 19 सितंबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक वीरवार को खुलेगी। स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 05006 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 8.50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। उक्त ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुधवल, गोंडा, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 05050 /05049 अमृतसर-छपरा स्पेशल ट्रेन 05049 छपरा से अमृतसर के लिए 20 सितंबर से 29 नवंबर के बीच प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 05049 छपरा से सुबह 9:55 बजे चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से गाड़ी संख्या 05050 छपरा के लिए 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 05050 अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 14:00 बजे छपरा पहुंचेगी। यह स्पेशल रेलगाड़ी ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढवल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड़, थावे, सिवान स्टेशनों पर रुकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed