फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   SGPC providing various services for farmers protesting near Delhi borders

किसान आंदोलन में लंगर, वाटरप्रूफ टेंट और चिकित्सा की एसजीपीसी ने की व्यवस्था

Mon, 28 Dec 2020 06:40 PM IST
ajay kumar पीटीई, चंडीगढ़
पीटीई, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 28 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
SGPC providing various services for farmers protesting near Delhi borders
एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दिल्ली सीमा पर किसानों के विभिन्न धरनास्थलों पर लंगर और अन्य सेवाएं प्रदान कर रही है। यह जानकारी एसजीपीसी अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन में एसजीपीसी हरियाणा के गुरुद्वारों से लंगर की व्यवस्था कर रही है। इसके अलावा आवास, चिकित्सा सहायता और शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। एसजीपीसी के सदस्य समय-समय पर दिल्ली सीमा पर इन सेवाओं का निरीक्षण भी करते हैं।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब-हरियाणा और देश के अन्य हिस्सों के हजारों किसान दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वह इन तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें सत्तारूढ़ भाजपा किसानों के हित में बता रही है।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंचे एसजीपीसी के सदस्य गुरिंदरपाल सिंह रणीके ने किसानों के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सेवादार दिन रात किसानों को सेवा प्रदान करने में जुटे हैं। रणीके ने कहा कि किसानों के लिए वाटरप्रूफ टेंट, गद्दे, रजाई और शौचालय की व्यवस्था की गई है। वहीं तीन मेडिकल टीमों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के टिकरी, सिंघु बॉर्डर और अंबाला में लंगर की व्यवस्था की गई है। एसजीपीसी के तहत विभिन्न 'गुरुद्वारों' के कर्मचारी बड़ी संख्या में दिल्ली में तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed