{"_id":"62a6ccdf4428ed683b2f9bad","slug":"sfj-written-on-wall-of-divisional-railway-manager-office-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फिरोजपुर में डीआरएम आफिस की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, गुरपतवंत पन्नू ने मीडिया को भेजी मेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फिरोजपुर में डीआरएम आफिस की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, गुरपतवंत पन्नू ने मीडिया को भेजी मेल
Mon, 13 Jun 2022 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:06 AM IST
सार
डीआरएम आफिस में रात के समय आरपीएफ जवानों की ड्यूटी होती है, जब दीवार पर आतंकी संगठन के सदस्य अलगाववादी नारे लिख रहे थे, आरपीएफ जवानों को इसकी भनक तक नहीं लगी है।
विज्ञापन
फिरोजपुर में डीआरएम दफ्तर की दीवार पर लिखा गया एसएफजे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
पंजाब की शांति भंग करने के लिए विभिन्न जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा रहे हैं। रविवार रात को आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) ने रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर (डीआरएम) की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे।
विज्ञापन
इस संबंधी संगठन के सरगना गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो भी जारी किया है। डीआरएम आफिस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने के बारे में फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर अमृत सिंह के नाम एक पत्र भी लिखा है, जो हर मीडिया कर्मी की मेल पर भी भेजा गया है। सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने ये नारे लिखे देख पुलिस को सूचित किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डीआरएम आफिस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को मिली तो वह वारदात स्थल पर पहुंचे और उसे मिटाने का कार्य शुरू किया। सुरक्षा एजेंसियां नारा लिखने वाले की धरपकड़ करने के लिए वारदातस्थल के काफी दूर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले डीआरएम के नाम का धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें स्टेशनों पर धमाके करने की बात कही गई थी। पूरे डिवीजन में दौड़ने वाली ट्रेनों का कंट्रोल आफिस भी डीआरएम दफ्तर में बना है। ये दिन रात खुला रहता है और अधिकारी व कर्मी कार्य करते रहते हैं। डीआरएम दफ्तर की सुरक्षा और बढ़ाने की बात की जा रही है। फरीदकोट में दो बार ऐसी वारदात हो चुकी है। बताया जा रहा है कि डीसी दफ्तर की दीवारों पर भी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने थे लेकिन सुरक्षा के कड़े प्रबंध होने के कारण वे नहीं लिख सके।
पन्नू ने भेजी मेल
पन्नू ने मीडिया ग्रुप में एक मेल और वीडियो भेजी है। इसमें 13 जून की तड़के फिरोजपुर स्थित डीआरएम आफिस की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जाने का एक वीडियो फुटेज जारी किया। पन्नू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा कि खालिस्तान जनमत संग्रह मत रोको। एसएफजे ने घोषणा की कि पंजाब में खालिस्तान जनमत संग्रह 26 जनवरी 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस के साथ शुरू होने वाला है।