फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seven members of a family were burnt alive in a fire broke out in hut at Punjab Ludhiana

पंजाब में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जले, झोपड़ी में लगी भीषण आग

Wed, 20 Apr 2022 11:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, लुधियाना (पंजाब) Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Apr 2022 11:23 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में टिब्बा रोड पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां झोपड़ी में आग लगने से सात लोग जिंदा जल गए। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन
Seven members of a family were burnt alive in a fire broke out in hut at Punjab Ludhiana
लुधियाना में सात की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के टिब्बा रोड की मक्कड़ कालोनी स्थित कूड़े के डंप के बीचों बीच बनी एक झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दंपती, उनकी चार बेटियां और एक बेटा शामिल है। हादसे का पता चलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। महानगर की नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक भी अधिकारियों के साथ पहले मौके पर और बाद में सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जांच का आदेश जारी किया। थाना टिब्बा की पुलिस ने सभी के कंकाल और शव निकालकर सिविल अस्पताल भेजे। 
विज्ञापन


पूरे परिवार में एक ही युवक बचा है जो अपने दोस्त के घर सोने चला गया था। मृतकों में सुरेश साहनी (52), उसकी पत्नी अरुणा देवी (52), बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) और दो साल का बेटा सन्नी शामिल हैं। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर भी जांच करने में जुटी है कि कहीं आग किसी ने तो नहीं लगाई?
विज्ञापन
विज्ञापन




मृतक सुरेश साहनी के बेटे राजेश साहनी ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले करीब 15 वर्षों से कूड़े के डंप के पास ही मक्कड़ कालोनी में अन्य प्रवासी लोगों के साथ झुग्गी में रह रहे हैं। राजेश ने बताया कि उसके पिता का कबाड़ का काम था। वह झुग्गी वालों से कबाड़ खरीदकर आगे बेचते थे। इससे ही घर का पालन पोषण होता था। 

रोजाना की तरह देर रात को काम खत्म करने के बाद पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया और रात करीब 10 बजे परिवार सो गया। वह अपने दोस्त के घर सोने चला गया। देर रात करीब एक बजे अचानक से झुग्गी में आग लग गई। पहले तो किसी को कुछ पता नहीं चला लेकिन झुग्गी के अंदर सो रहे लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 



उन्होंने तुरंत शोर मचाया और आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। आग ज्यादा होने की वजह से किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि वह आगे जाकर किसी को बचा सकें। फायर ब्रिगेड की टीम भी करीब 10 मिनट बाद वहां पहुंच गई। 

उन्होंने जब तक आग पर काबू पाया सभी की मौत हो चुकी थी। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और प्रशासनिक टीमें भी वहां पहुंच गईं। इसके बाद जांच की गई और शव बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे।

पहले डीसी और सीपी ने मौका देखा और फिर सिविल अस्पताल पहुंचे
झुग्गी में परिवार के सात लोगों की जिंदा जलकर मौत की खबर मिलते ही महानगर की नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां सारी जानकारी हासिल की और उसके बाद महानगर के दोनों अधिकारी सिविल अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से जानकारी ली और मामले की जल्द जांच का आदेश जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed