फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Seven accused arrested in robbery case Rs 5 lakh from petrol pump cashier in Bathinda

Punjab: पेट्रोल पंप में लूट की गुत्थी सुलझी, कर्मी ही था मास्टरमाइंड, सात आरोपी काबू, लूटे गए पांच लाख बरामद

Tue, 03 Sep 2024 08:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 03 Sep 2024 08:31 PM IST
सार

पंजाब के बठिंडा में पेट्रोल पंप में लूट की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। मामले में कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। वारदात का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप का कर्मचारी है। 

विज्ञापन
Seven accused arrested in robbery case Rs 5 lakh from petrol pump cashier in Bathinda
गिरफ्तार सभी आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : संवाद

विस्तार

बठिंडा के गांव जोधपुर रूमाणा स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के कैशियर के साथ सोमवार को हुई 5 लाख रुपये की लूट की घटना की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा ली है। पुलिस ने उक्त घटना को अंजाम देने वाले सात लोगों के पास से 5 लाख रुपये नकद, घटना के दौरान इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और 3 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान जसवीर सिंह, अजायब सिंह, अवतार सिंह उर्फ मोटा, सुखवीर सिंह उर्फ बंटी, जगजीत सिंह उर्फ जग्गा, बॉबी सिंह व नागवीर सिंह उर्फ नवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि उक्त घटना का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप पर काम करने वाला एक कर्मचारी जसवीर सिंह है। आरोपी लगातार कैशियर पर नजर रखे हुआ था, उसके पेट्रोल पंप से निकलते समय उसने अपने साथियों को वाट्सएप कॉल कर बताया कि कैशियर चला गया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के दो सदस्यों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि दो सितंबर को गांव जोधपुर रोमाणा और गांव जस्सी पो वाली के बीच रेलवे फाटक पर अज्ञात लोगों ने रिलायंस कंपनी के पेट्रोल पंप के कैशियर तलविंदर सिंह से पांच लाख रुपये लूटे थे। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

एसएसपी कौंडल के मुताबिक घटना के बाद एसपी डी अजय गांधी, डीएसपी डिटेक्टिव राजेश शर्मा, डीएसपी ग्रामीण हीना गुप्ता के नेतृत्व में ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच सीआईए स्टाफ और सदर थाने के कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं और घटना के हर पहलू की गहनता से जांच की गई। तकनीकी संसाधनों के अलावा मानव संसाधनों का भी उपयोग किया गया। इसके बाद घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने लूटी गई रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पेट्रोल पंप का कर्मचारी ही इस गिरोह का मास्टरमाइंड
एसएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले मुख्य साजिशकर्ता पेट्रोल पंप का कर्मचारी जसवीर सिंह उर्फ जस्सा निवासी जोधपुर रोमाणा है, जोकि उक्त पेट्रोल पंप पर मौजूद था। उसने अपने दोस्त अजायब सिंह को पेट्रोल पंप के कैशियर की जानकारी वाट्सएप के जरिये कॉल करके दी थी। अजायब ने अपने दोस्तों को बुलाया और पेट्रोल पंप के कैशियर को रास्ते में घेरकर 5 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कथित आरोपी ने पहले राखी के दिन घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन वह असफल रहा। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिससे और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।


आरोपियों पर दर्ज हैं कई मामले
पुलिस के मुताबिक अवतार सिंह उर्फ मोटा गांव गहरी बुट्टर के खिलाफ थाना संगत में इरादा-ए-कत्ल और कई अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह फूस मंडी निवासी सुखवीर सिंह उर्फ बंटी के खिलाफ भी आरपीएफ और जीआरपी में तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed